विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL Auction 2027: RCB को खिताब दिलाने वाली अब यूपी के लिए लगाएगी जान, एक करोड़ से ज्यादा की कीमत में बनी नई वॉरियर

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:00 PM (IST)

विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आने वाले सीजन के लिए आज हुई नीलामी में एक दिग्गज ऑलराउंडर को यूपी वॉरियर्स ...और पढ़ें

आरसीबी के लिए खेलने वाली अब पहुंची यूपी

आरसीबी के लिए खेलने वाली अब पहुंची यूपी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल-2024 में विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब अपने नाम किया था। इस टीम की सदस्य रहीं सोफी मोलीनेयुक्स आने वाले सीजन में नई टीम में खेलती हुई नजर आएंगी। पिछले साल वह चोट के कारण नहीं खेल सकी थीं, लेकिन डब्ल्यूपीएल-2027 की नीलामी में बुधवार को उन पर करोड़ों की बोली लगी है।

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा है और वह इस सीजन अभी तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। यूपी की टीम को अपने पहले खिताब की दरकार है और सोफी के आने से टीम को मजबूती मिलेगी जिससे वह खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी।

आरसीबी ने की कोशिश

बेस प्राइस 50 लाख के साथ नीलामी में उतरीं सोफी के लिए उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी आरसीबी ने लड़ाई लड़ी, लेकिन यूपी ने अंत में बाजी मार ली। आरसीबी ने उनकी कीमत को सिर्फ 40 सेकंड में 95 लाख तक पहुंचा दिया। यूपी सोफी के लिए उत्सुक थी और उसी ने एक करोड़ की बोली लगाई। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के लिए बोली यहां खत्म नहीं हुई। आरसीबी ने 1.5 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन यूपी ने एक बार फिर पैडल उठा अपना दांव चला जो आखिरी साबित हुआ।

यूपी इस नीलामी में 3.75 करोड़ की कीमत के साथ आई है। उसके पास इतनी रकम थी कि है कि वह कोरड़ों की बोली लगा सके। हालांकि, अब उसके पर्स से कीमत कम हुई है।

चोट से थीं परेशान

सोफी पिछले सीजन आरसीबी का हिस्सा थीं, लेकिन खेली नहीं थीं क्योंकि हिप की चोट के कारण उन्हें परेशानी हुई थी। इस चोट ने उन्हें दो महीने मैदान से दूर रखा था। यूपी की टीम उम्मीद करेगी कि इस सीजन सोफी को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और वह अपने ऑलराउंड खेल से टीम को पहला खिताब दिला सकें।

यह भी पढ़ें- WPL 2027 Auction LIVE: कोच्चि में जारी है नीलामी, सोफी पर हुई करोड़ों की बरसात; अटापट्टू रहीं अनसोल्ड