विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL Auction 2027: एथलेटिक्स में थी दिलचस्पी, पिता का सपना पूरा करने के लिए बनीं क्रिकेटर, जानिए कौन हैं 16 साल की समायरा राधव?

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:50 PM (IST)

16 वर्षीय युवा खिलाड़ी समायरा राधव को डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा ...और पढ़ें

गुजरात के लिए खेलेंगी समायरा राधव  (PC- Gujarat Giants X)

गुजरात के लिए खेलेंगी समायरा राधव (PC- Gujarat Giants X)

HighLights

  1. 16 वर्षीय समायरा राधव को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

  2. डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी में 10 लाख रुपये में शामिल

  3. पिता का सपना पूरा करने एथलेटिक्स छोड़ बनीं क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह ही विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ऐसा मंच है जहां से युवा खिलाड़ी चमकती हैं। हर सीजन यह देखने को मिला है। डब्ल्यूपीएल-2027 की नीलामी में एक और ऐसी खिलाड़ी को मौका मिला है जो बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। इस खिलाड़ी का नाम है समायरा राधव।

महज 16 साल की इस खिलाड़ी को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। समायरा दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए खेल चुकी हैं और उनकी फिनिशिंग स्किल्स ने टीम को कुछ मैच जिताए थे। वहीं से समायरा नजर में आईं और अब 16 साल की उम्र में डब्ल्यूपीएल खेलेंगी।

पिता की वजह से बनीं क्रिकेटर

हालांकि, क्रिकेट उनका पहला प्यार नहीं था। वह स्कूल में एथलेटिक्स में हिस्सा लेती थीं और शॉर्ट डिस्टेंस रनर थीं, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह क्रिकेट खेलें क्योंकि वह खुद भारत के लिए खेलना चाहते थे जो हो नहीं पाया। अब उनकी बेटी उनके सपने को सच करने में शिद्दत के साथ लगी है।

दिल्ली जंक्शन नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में समायरा ने बताया था, "मैं एथलीट हुआ करती थी फिर मेरे पिता ने मुझे क्रिकेट के लिए पुश किया और मुझे भी यह पसंद आया। तब से मैं लगातार एकेडमी जाने लगी। मैं स्प्रिंटर थी, लेकिन मेरे पिता ने मुझसे क्रिकेट खेलने को कहा क्योंकि वह भारत के लिए खेलना चाहते थे। मैं भारत के लिए खेलना चाहती हूं और वही करना चाहती हूं जो यहां (डीपीएल) में किया।"

आखिरी समय में जुड़ा नाम

समायरा की यह किस्मत ही कही जाएगी कि उनका नाम आखिरी समय में नीलामी में आया और अब वह गुजरात के लिए खेलने को तैयार हैं। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, समायरा उन चार खिलाड़ियों में से हैं जिनका नाम आखिरी समय में नीलामी में शामिल किया गया। उनके अलावा न्यूजीलैंड की गेंदबाज ब्री इलिंग, दिल्ली की ही मेधावी बिधूड़ी और अवन्या जैन का नाम जोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें- UP Warriorz 2027 Squad Live: यूपी वॉरियर्स ने खरीदे कुल 8 खिलाड़ी, सोफी मोलिन्‍यूक्‍स पर खर्च किए 1.1 करोड़; पूरा स्‍क्‍वाड

यह भी पढ़ें- MI's WPL Full Squad Live: मुंबई इंडियंस ने अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों पर लगाया दांव, ऐसा तैयार हुआ पूरा स्‍क्‍वाड