विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL Auction 2027 Live, MI Squad: मुंबई इंडियंस ने नीलामी में दिखाई समझदारी, 3 खिलाड़‍ियों को बेस प्राइस में खरीदा

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 06:57 PM (IST)

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपना तीसरा खिताब जीतने के लिए मजबूत टीम तैयार करना चाहेगी। हालांकि, उसके पास रकम काफी कम है और स्लॉट ज्यादा।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीते दो खिताब

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीते दो खिताब

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को किया रिटेन

  2. मुंबई के पास 90 लाख रुपये का पर्स

  3. मुंबई के पास 6 जगह हैं खाली 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस विमंस प्रीमियर लीग-2027 में तीसरे खिताब के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इसी को देखते हुए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम नीलामी में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। हालांकि, उसके पास खरीदने के लिए जितने स्लॉट हैं उसके मुकाबले रकम कम है।

मुंबई ने पिछले सीजन की अपनी 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। मुंबई ने पहले और तीसरे सीजन का खिताब जीता था। इस बार वह अपना तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में होगी जिसके लिए उसने अपनी मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखा है।

कितना है पर्स?

मुंबई इंडियंस के पास जो रकम मौजूद है वो है 90 लाख रुपये। इस कीमत में उसे अपनी छह खाली जगहों को भरना है, लेकिन उसे यह सभी खिलाड़ी भारतीय ही लेनी होंगी क्योंकि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या पहले से ही फुल है। यानी नीलामी में मुंबई विदेशी खिलाड़ियों पर दांव नहीं लगा पाएगी।

रिटेन की गईं खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, एमेलिया केर, नताली सिवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा।

रिटेन खिलाड़ी

पूनम खेमनार, सैका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, मिल्ली इलिंगवर्थ और जी कामिलिनी।

नीलामी के दिन खरीदे गए खिलाड़ी

  • दिशा कासट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। मुंबई को किसी फ्रेंचाइजी से टक्‍कर नहीं मिली। दिशा कासट 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा बनीं।
  • लतिका इमानदार का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने पैडल उठाया। किसी अन्‍य फ्रेंचाइजी ने पैडल नहीं उठाया। लतिका इमानदार 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ी।
  • भारत रावल का नाम आया। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस एकमात्र पैडल उठाने वाली फ्रेंचाइजी रही। इस तरह भारती रावल अपनी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा बनीं।