विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Warriorz Squad: सोफी मोलिन्‍यूक्‍स को 1.1 करोड़ तो ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपये में खरीदा

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 06:28 PM (IST)

WPL 2027 की नीलामी बुधवार को कोच्चि में जारी है। यूपी वॉरियर्स ने समझदारी दिखाते हुए ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी को अपना ...और पढ़ें

यूपी वॉरियर्ज

यूपी वॉरियर्ज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेग लैनिंग की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्ज की नजरें इस बार के ऑक्शन पर रहने वाली हैं। टीम अब तक एक भी बार फाइनल नहीं खेली है। ऐसे में इस बार वे अपनी टीम को और अधिक मजबूत कर आगामी सीजन में मैदान पर उतरना चाहेगी। यूपी ने नीलमी से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया, जहां उन्होंने कुल नौ प्लेयर्स रिलीज किए।

इसके अलावा तारा नॉरिस को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया। अब पांचवें सीजन के लिए फ्रेंचाइजी कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर जोर लगाना चाहेगी, जो उन्हें फाइनल तक का सफर तय करा सकें। यूपी टीम की नीलामी में बड़े पर्स के साथ भी उतर रही है।ऐसे में उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

यूपी के रिटेन किए गए खिलाड़ी

यूपी ने ऑक्शन से पहले कुल 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उनके अलावा दिल्ली ने सोफी एक्लेस्टोन, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और प्रतिका रावल को रिटेन किया है।

यूपी के रिलीज किए गए खिलाड़ी

यूपी ने ऑक्शन से पहले सभी को चौंकाते हुए आठ खिलाड़ी रिलीज कर दिए। यूपी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में आशा सोभना, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत, एमी जोन्स, क्लो ट्रायोन, चार्ली नॉट, जी त्रिशा, सुमन मीना, तारा नोरिस (मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया गया) शामिल हैं।

नीलामी के दिन खरीदे गए खिलाड़ी

  • यूपी वॉरियर्स ने ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिन्‍यूक्‍स को 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मोलिन्‍यूक्‍स की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थे। मगर यूपी ने आरसीबी से लड़कर बोली अपने नाम की।
  • स्‍नेह राणा का नाम आया। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। राणा को यूपी वॉरियर्स ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। राणा पहले गुजरात जायंट्स की कप्‍तानी कर चुकी हैं। वो आरसीबी का हिस्‍सा भी रह चुकी हैं।
  • ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने जोड़ा। हैरिस को आरसीबी ने पिछले सीजन में रिलीज कर दिया था। वॉरियर्स में वो मेग लेनिंग या प्रतिका रावल के साथ ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती हैं।
  • सुषमा वर्मा को यूपी वॉरियर्स ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। सुषमा ने 10 साल पहले आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 2023 में वो गुजरात जायंट्स का हिस्‍सा थीं। चार साल के बाद डब्‍ल्‍यूपीएल में सुषमा की वापसी होगी।

पर्स और स्लॉट

यूपी नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है। उनके पास 3.75 करोड़ रुपए हैं। अगर स्लॉट की बात करें, तो यूपी को कुल 8 स्लॉट भरने हैं, जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ियों का भी स्लॉट है।