विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL 2027 ऑक्शन के बाद तैयार हो गया सभी टीमों का स्क्वाड? यहां पाएं सभी डिटेल्स

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:45 PM (IST)

कोच्चि में हुई महिला प्रीमियर लीग नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने सोफी मोलिनेक्स को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जो ...और पढ़ें

विमंस प्रीमियर लीग

विमंस प्रीमियर लीग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। कोच्चि में बुधवार को हुई महिला प्रीमियर लीग (WPL) नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान व स्पिन ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स पर 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस नीलामी में सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी रहीं।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे पर 75 लाख रुपये खर्च किए और वह सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं। इस नीलामी में यूपी वारियर्स सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपये की राशि थी। फ्रेंचाइजी ने भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

यूपी की टीम ने सुषमा वर्मा पर खेला दांव

यूपी ने विकेटकीपर की कमी को दूर करने के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा को भी 30 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस भी 30 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनीं।

दिल्ली का बड़ा दांव

दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में खरीदा। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए दो बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई, लेकिन बाजी दिल्ली के हाथ लगी। गुजरात जायंट्स ने युवा भारतीय बल्लेबाज जी कमालिनी को 40 लाख रुपये में खरीदा। वहीं मुंबई इंडियंस ने नीलामी में अपना पहला खिलाड़ी दिशा कासट को बनाया। उन्हें 10 लाख रुपये की आधार कीमत पर खरीदा गया।

इन नामों को नहीं मिला खरीदार

नीलामी के पहले दौर में भारतीय तेज गेंदबाज तितास साधु अनसोल्ड रहीं। मुंबई इंडियंस के लिए पहले खेल चुकी स्पिनर साइका इशाक को भी कोई खरीदार नहीं मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया और युवा विकेटकीपर उमा छेत्री भी अनसोल्ड रहीं। इंग्लैंड की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज सोफिया डंकले को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। वह पहले गुजरात जायंट्स की ओर से खेल चुकी हैं।

यूपी वॉरियर्स का पूरा स्क्वाड

प्रतिका रावल, फीबी लिचफील्ड, मेग लैनिंग, हरलीन देओल, सिमरन शेख, सुष्मा शर्मा, शिप्रा गिरी, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, कैथरीन ब्रेस, ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा, सोफी मोलिन्यूक्स, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना जॉय, शिका पांडे, क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड

स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वोल, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, ऋचा घोष, प्रत्यूशा कुमार, क्लो ट्रायोन, जेस जोनासन, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, नादिन डी क्लर्क, एलिस पेरी, राधा यादव, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी।

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

श्वेता सहरावत, सानिका चालके, दीक्षा कसत, लतिका इनामदार, राहिला फिरदौस, अक्षिता भगत, सजीवन सजना, निकोला कैरी, नट-सीवर ब्रंट, हैली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, भारती रावल, वैष्णवी शर्मा, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

गुजरात जायंट्स का पूरा स्क्वाड

एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिंतीमनी कलिता, जी कमलिनी, समायरा राघव और ओर्ला प्रेडरगास्‍ट।

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड

जेमिमा रोड्रिग्स, निकी प्रसाद, किरण नवगिरे, लौरा वोलवार्ड, दीपा यादव, ममता मदिवाला, नजमा खान, काश्वी कांदिकुप्पा, शेफाली वर्मा, मारिजान कप्प, लुसी हैमिल्टन, चिनेल हेनरी, एनाबल सदरलैंड, कर्सटी गॉर्डन, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, मिन्नू मणि।

यह भी पढ़ें- WPL Auction 2027: एथलेटिक्स में थी दिलचस्पी, पिता का सपना पूरा करने के लिए बनीं क्रिकेटर, जानिए कौन हैं 16 साल की समायरा राधव?

यह भी पढ़ें- WPL Auction 2027: RCB को खिताब दिलाने वाली अब यूपी के लिए लगाएगी जान, एक करोड़ से ज्यादा की कीमत में बनी नई वॉरियर