IND W vs SL W Preview: विमंस एशिया कप में भारत की नजरें आठवें खिताब पर, श्रीलंका से होगी जंग
सात बार की चैंपियन भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका के विरुद्ध रविवार को महिला टी-20 एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर आठवीं बार खिताब जीतने पर लगी होंगी।

भारत बनाम श्रीलंका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, दुबई। सात बार की चैंपियन भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका के विरुद्ध रविवार को महिला टी-20 एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर आठवीं बार खिताब जीतने पर लगी होंगी। इसके लिए शेफाली वर्मा के साथ दीप्ति शर्मा पर काफी दारोमदार रहेगा।
दो अर्धशतक समेत 168 रन बना चुकी शेफाली भारत की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुई हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन उन्होंने बनाए हैं। धीमी और स्पिनरों की मददगार दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर भी उन्होंने सहज बल्लेबाजी की है।
स्मृति मंधाना (154 ) ने एक शानदार शतक लगाया, लेकिन दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सकी। शेफाली के प्रदर्शन में निरंतरता रही है। शेफाली को अपने चिर परिचित स्ट्रोक्स खेलने में भी परेशानी नहीं आई जबकि दूसरी बल्लेबाज जूझती नजर आई हैं।
श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू के साथ सर्वाधिक 11 विकेट ले चुकी दीप्ति ने गेंदबाजी के अलावा बल्ले के जौहर भी दिखाए हैं। दीप्ति के साथ श्रीचरणी और प्रेमा रावत ने भी उम्दा स्पिन गेंदबाजी की है और इन तीनों ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है।
दोनों टीमें फाइनल तक के सफर में अपराजेय रही हैं और पिछली बार 2024 में भारत को श्रीलंका ने ही फाइनल में आठ विकेट से हराया था। श्रीलंका ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान के विरुद्ध जुझारूपन दिखाते हुए सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। पहले दो ओवर में पांच रन पर दो विकेट और सातवें ओवर में 33 रन पर चार विकेट निकल जाने के बावजूद श्रीलंका ने 131 रन का लक्ष्य हासिल किया।
भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, रिचा घोष, जी कमालिनी, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
श्रीलंका टीम
चामारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विष्मी गुणरत्ने, कौशिनी एन (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हसिनी परेरा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, चामुदी प्रबोधा, चेतना विमुक्ति।
फाइनल
- भारत बनाम श्रीलंका
- स्थान : दुबई
- समय : रात 8 बजे
- प्रसारण : सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
यह भी पढ़ें- 2025 की 'क्वीन' बनेंगी Smriti Mandhana! गिल का टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड? तिरुवनंतपुरम में आज हो सकता है करिश्मा
यह भी पढ़ें- IND W vs SL W: क्लीन स्वीप करने उतरेंगी भारतीय बेटियां, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर होंगी नजरें
