विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विंबलडन जीतने पर मिलते हैं इतने करोड़ रुपये, ICC T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी भारत को नहीं मिली उतनी प्राइज मनी

Published: Sat, 06 Jul 2024 10:54 AM (IST)

भारतीय टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। ...और पढ़ें

विंबलडन से भी कम है टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी।
विंबलडन से भी कम है टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी।

HighLights

  1. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता खिताब
  2. भारत को प्राइज मनी के रूप में मिले 20.42 करोड़ रुपये
  3. विंबलडन की प्राइज मनी से है बहुत कम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विंबलडन 2024 टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है और दुनिया के कुछ सबसे बड़े नाम इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जुलाई को मेंस सिंगल और महिला सिंगल दोनों श्रेणियों के पहले दौर के मैचों के साथ हुई। गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर पहले राउंड में एस्टोनिया के गैरवरीय मार्क लाजल को सीधे सेटों में हराया कर जीत के साथ आगाज किया था।

इस बीच जैसे-जैसे खिलाड़ी खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। वैसे-वैसे इनाम राशि भी दांव पर लग गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिंगल स्पर्धा के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि, यूएसए और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद भारतीय टीम को दी गई पुरस्कार राशि से भी अधिक है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर की नकद पुरस्कार राशि मिली, जो भारतीय करेंसी में 20.42 करोड़ रुपये के बराबर है।

विंबलडन से कम है प्राइज मनी

यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2024: कोको गॉफ को मिली आसान जीत, सुमीत नागल ने डबल्स में भी किया निराश

वहीं, विंबलडन 2024 में मेंस और महिला वर्ग में सिंगल विजेता को 2,700,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा में 28,50,94,110 करोड़ रुपये के बराबर है। मेंस सिंगल और महिला सिंगल दोनों में विजेताओं को एक बराबर पुरस्कार राशि मिलेगी।

BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपये

हालांकि, बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये भारतीय टीम को दिए हैं, लेकिन आईसीसी द्वारा वास्तविक नकद पुरस्कार लगभग 20 करोड़ रुपये है, जो विंबलडन द्वारा मेंस और महिला दोनों वर्ग के विजेताओं को दी जाने वाली राशि से बहुत कम है।

यह भी पढे़ं-  Wimbeldon 2024: ओसाका को 6 साल बाद नसीब हुई जीत, एंडी मरे ने बीच टू्र्नामेंट में लिया बड़ा फैसला, नागल पहले दौर से बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।