विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wimbeldon 2024: ओसाका को 6 साल बाद नसीब हुई जीत, एंडी मरे ने बीच टू्र्नामेंट में लिया बड़ा फैसला, नागल पहले दौर से बाहर

Published: Tue, 02 Jul 2024 07:35 PM (IST)

नाओमी ओसाका ने विंबलडन में छह साल बाद पहली जीत हासिल की है। उन्होंने बच्चे को जन्म देने के बाद ...और पढ़ें

नाओमी ओसाका ने हासिल की जीत, एंडी मरे ने लिया नाम वापस
नाओमी ओसाका ने हासिल की जीत, एंडी मरे ने लिया नाम वापस

 एपी: नाओमी ओसाका ने सोमवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में छह वर्ष में पहली जीत दर्ज की, जब वह डियाने पैरी को हराकर महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। आसोका पांच वर्ष विंबलडन में खेली भी नहीं। 12 महीने पहले आसोका अपनी बेटी शाई के जन्म के कारण टूर का हिस्सा भी नहीं थी।

उनकी बेटी मंगलवार को एक वर्ष की हुई। आसोका ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में पैरी को 6-1, 1-6, 6-4 से हराया। जनवरी में टूर पर वापसी से पूर्व 15 महीने तक बाहर रहीं ओसाका की विश्व रैंकिंग इस समय 113 है, जबकि वह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं। पैरी की विश्व रैंकिंग 53 है। दो बार की अमेरिकी और

ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता ओसाका 2019 में पहले दौर में हार के बाद पहली बार विंबलडन में हिस्सा ले रहीं थी।

यह भी पढ़ें- 'Virat Kohli को नहीं मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड', पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने फैसले पर उठा दिए

सबालेंग-अजारेंका ने लिया नाम वापस

इससे पहले कई बार की ग्रैंडस्लैम विजेता अरीना सबालेंका और विक्टोरिया अजारेंका ने टूर्नामेंट से हटने का निर्णय किया। गत अमेरिकी ओपन चैंपियन कोको गॉफ 2021 की अमेरिकी ओपन विजेता ऐमा राडुकानू और तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अलकराज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। गॉफ ने कैरोलिन डोलेहाइड को 6-1, 6-2 से हराया जबकि राडुकानू ने रेनाटा जाराजुआ को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।

केवल डबल्स मुकाबले खेलेंगे मरे

दो बार के विंबलडन टेनिस चैंपियन एंडी मरे ऑल इंग्लैड क्लब पर अंतिम बार उतरते हुए सिर्फ डबल्स मुकाबलों में खेलेंगे। मरे की एक हफ्ते से कुछ अधिक समय पहले पीठ की सर्जरी हुई है और मंगलवार को उन्होंने सिंगल्स मुकाबलों से हटने का निर्णय किया। 37 वर्ष के मरे ने सेंटर कोर्ट पर टामस मैकेक के विरुद्ध मुकाबले से कुछ घंटों पहले सिंगल्स वर्ग से हटने का निर्णय किया। मरे की प्रबंधन टीम ने कहा, 'दुर्भाग्य से, एक सप्ताह पहले ही अपने ऑपरेशन के बाद से उबरने की प्रक्रिया पर कड़ी मेहनत करने के बावजूद मरे ने इस वर्ष सिंगल्स नहीं खेलने का बहुत कठिन निर्णय लिया है।'

नागल पहले दौर से बाहर

भारत के शीर्ष सिंगल्स टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने 44 सहज गलतियां कीं और विंबलडन के पहले दौर में सर्बिया के मियोमिर केकमानोविक के विरुद्ध चार सेट में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। पुरुष सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहली बार हिस्सा ले रहे नागल को दो घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में सोमवार रात 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व के 53वें नंबर के खिलाड़ी केकमानोविक के विरुद्ध नागल ने एक सेट जीता।

भारत के 72वीं रैंकिंग वाले 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 विनर भी लगाए लेकिन कुल मिलाकर उन्हें घास के कोर्ट पर संघर्ष करना पड़ा। अंत में नागल केकमानोविक के 122 अंक के मुकाबले केवल 104 अंक ही जुटा पाए।

यह भी पढ़ें- India Tour of Zim: टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे क्यों नहीं गए शुभमन गिल, कहां है ये बल्लेबाज, सामने आई बड़ी सच्चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।