विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shubman Gill को क्यों T20 टीम से किया बाहर? सामने आई BCCI के इस फैसले की वजह

Published: Sun, 07 Jun 2026 11:41 AM (IST)

शुभमन गिल को आगामी आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम से क्यों बाहर रखा गया, इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।

Shubman Gill को क्यों T20I टीम में नहीं मिली जगह?

Shubman Gill को क्यों T20I टीम में नहीं मिली जगह?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill Dropped T20 Squad: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर मैच के पहले दिन ही शानदार शुरुआत टीम को दिलाई। उन्होंने दूसरे दिन 23 रन की पारी खेली और वह 126 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

उन्होंने यादगार सेंचुरी तो लगाई, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी20 टीम से उन्हें बीसीसीआई ने उन्हें बाहर रखा। टी20 टीम के चयन के बाद सोशल मीडिया पर गिल के सपोर्ट में फैंस उतर गए और चयनकर्ताओं की आलोचना करने लगे। अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बीसीसीआई के गिल को टी20 टीम से बाहर रखने की असली वजह बताई गई है। 

Shubman Gill को क्यों T20I टीम में नहीं मिली जगह?

दरअसल, बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, चयन समिति ने टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2027 वनडे विश्व कप चक्र तक रेड-बॉल (टेस्ट) और 50 ओवर के क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। भले ही गिल ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया हो, लेकिन ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि वह आने वाले अहम टूर्नामेंट क लिए पूरी तरह फिट रह सकें।

बीसीसीआई को चयनकर्ता गिल के बर्न-आउट (अत्यधिक थकान) को लेकर चिंता हैं। अगले 18 महीनों का कलैंडर इतना बिजी है कि तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए फिट रहना मुश्किल है। बता दें कि गिल को 2027 विश्व कप से पहले भारत का 9 डब्ल्यूटीसी टेस्ट में नेतृत्व करना है और लगभग 35 वनडे मैच भी खेलने हैं।

इसको लेकर बीसीसीआई ने स्पष्ट कहा है कि गिल अभी टी20 योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक या ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले फिर से वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 31 रन से चूके कप्तान Shubman Gill, वरना टूट जाता कोहली-सचिन का महारिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- न्यू चंडीगढ़ में पंजाब का गौरव क्रिकेट सितारों का सम्मान; शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ सम्मानित