विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ में पंजाब का गौरव क्रिकेट सितारों का सम्मान; शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ सम्मानित

Published: Sat, 06 Jun 2026 10:37 PM (IST)

पीसीए ने न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ को सम्मानित किया। इस समारोह में गुरमीत सिंह मीत ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ को मिला विशेष सम्मान।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ को मिला विशेष सम्मान।

HighLights

  1. दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

  2. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शुभकामनाएं दीं।

  3. न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम नया टेस्ट स्थल बना।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पीसीए के न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब के युवा क्रिकेट सितारों को सम्मानित करने का विशेष अवसर देखने को मिला। पीसीए के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और हाल ही में टीम इंडिया में चयनित गुरनूर बराड़ को सम्मानित किया। इस समारोह में दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल तथा टीम इंडिया के नए सदस्य गुरनूर बराड़ को सम्मानित करते हुए मीत हेयर ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान द्वारा लगाए गए शानदार शतक की सराहना की।

मीत हेयर ने गुरनूर बराड़ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह युवा खिलाड़ी क्रिकेट मैदान पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

इससे पहले, पीसीए की उपलब्धियों में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया जब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पारंपरिक घंटी बजाकर भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच का शुभारंभ किया तथा न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के टेस्ट स्थल के रूप में समर्पित किया। न्यू चंडीगढ़ पंजाब का तीसरा और भारत का 31वां टेस्ट क्रिकेट स्थल बन गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।