विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRH vs KKR: IPL में कर्नाटक के स्टार की एंट्री, स्मरण रविचंद्रन का ड्रीम डेब्यू, ली नीतीश रेड्डी की जगह

Published: Sun, 03 May 2026 05:30 PM (IST)

स्मरण रविचंद्रन का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का सपना आखिरकार रविवार को पूरा हो गया।

स्मरण रविचंद्रन

स्मरण रविचंद्रन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्मरण रविचंद्रन का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का सपना आखिरकार रविवार को पूरा हो गया। कर्नाटक के इस बल्लेबाज को राजीव गांधी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

स्मरण ने ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ली। नीतीश बीमारी के कारण मैच में नहीं खेल पाए। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि, अपने पहले मैच को रविचंद्रन स्मरणीय नहीं बना पाए। 5 नंबर पर उतरे इस बल्‍लेबाज ने 1 चौके की मदद से 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने स्‍मरण को अजिंक्‍य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया।

कर्नाटक के लिए बनाए खूब रन

स्मरण पहली बार तब सुर्खियों में आए जब उन्‍होंने अंडर-19 में कर्नाटक के लिए खूब रन बनाए। हालांकि, 2020 की शुरुआत में लगी स्ट्रेस फ्रैक्चर की चोट के कारण उन्हें लगभग आठ महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। क्रिकेट में वापसी के बाद स्मरण 2022 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने से चूक गए।

 

 

2024 में किया डेब्‍यू

स्मरण ने आखिरकार 2024 में कर्नाटक की सीनियर टीम के लिए अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्‍यू किया। तब से इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी सबसे बड़ी सफलता 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में मिली। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 433 रन बनाए। वह कर्नाटक की ओर से दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे।

950 रन बनाए

रणजी ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने नौ मैचों में 950 रन बनाए। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 227 रन था। पिछले सीजन नीलामी में अनसोल्‍ड रहने के बाद हैदराबाद ने एडम जैम्‍पा के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर स्‍मरण को अपने साथ जोड़ा।

पैट कमिंस ने जीता टॉस

टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी दिख रही है और बहुत गर्मी है, हम बल्लेबाजी करेंगे और अच्छा स्कोर बनाएंगे। मुझे पिचों को पढ़ना नहीं आता, पिच अच्छी दिख रही है और लगता है कि इस पर ज्यादा रन बनेंगे। मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ियों ने आकर शानदार प्रदर्शन किया है। कई दिग्गज खिलाड़ी भी लय में आ गए हैं, मुझे लगता है कि हमने एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैचों में 220 से ज्यादा रन बनाए हैं। हम इस समय लगातार पांच मैच जीत चुके हैं। इसलिए अगर कोई छोटी-मोटी गड़बड़ भी हो, तो बस इसी शैली में खेलते रहें। नीतीश रेड्डी नहीं खेल रहे हैं। वह थोड़े बीमार हैं। स्मरण अपना पहला मैच खेलेंगे और हर्ष दुबे की जगह हर्षल पटेल खेलेंगे।"

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR: सुनील नरेन ने जड़ा स्पेशल दोहरा 'शतक', IPL के इतिहास में पहली बार किया ये कारनामा

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR: IPL का पहला शतक लगाने वाले भारतीय को आखिरकार मिला मौका, पहले सीजन से है लीग का हिस्‍सा