विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRH vs KKR: IPL का पहला शतक लगाने वाले भारतीय को आखिरकार मिला मौका, पहले सीजन से है लीग का हिस्‍सा

Published: Sun, 03 May 2026 03:31 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ ही प्‍लेयर ऐसे हैं जो पहले सीजन से इनका हिस्‍सा हैं। सोचने पर भी गिने चुने नाम ही याद आते हैं।

मनीष पांडे

मनीष पांडे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ ही प्‍लेयर ऐसे हैं जो पहले सीजन से इनका हिस्‍सा हैं। सोचने पर भी गिने चुने नाम ही याद आते हैं। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी शामिल हैं। धोनी इस सीजन कोई मैच नहीं खेले हैं।

हालांकि, एक और प्‍लेयर भी है जो 2008 से आईपीएल खेल रहा है। इतना ही नहीं यह लीग में पहला शतक लगाने वाला भारतीय भी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस प्‍लेयर को मौका दिया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं मनीष पांडे हैं।

IPL के 19 सीजन में कम से कम एक मैच में खेलने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • मनीष पांडे

कोलकाता ने किए 2 बदलाव

राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को टॉस हारने के बाद कोलकाता के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। अब तक मिले ब्रेक ने हमें एक टीम के रूप में काफी मदद की है, जिससे हमें फिर से तालमेल बिठाने और उन चीजों पर विचार करने का मौका मिला है जो हमने सही कीं और जिनमें सुधार की गुंजाइश है।"

रहाणे ने कहा, "जैसा कि मैंने पिछले मैच में भी कहा था, इस प्रारूप में छोटे-छोटे पलों को जीतना ही सब कुछ है। खेल एक ओवर में ही पलट सकता है। हमने दो बदलाव किए हैं। फिन एलन की टिम सीफर्ट की जगह वापसी हुई है। रमनदीप सिंह की जगह मनीष पांडे ने ली है। वह सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं।"

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्‍लेयर: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

2009 में लगाया था शतक

मनीष पांडे ने 21 मई 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक लगाया था। उन्‍होंने 73 गेंदों में 114* रनों की पारी खेली थी। वह पहले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा थे। 2009 और 2010 में वह आरसीबी की ओर से खेले। 2011 से 2013 तक पुणे वॉरियर्स, 2014 से 2017 तक कोलकाता, 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद, 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्, 2023 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा रहे। 2024 से वह कोलकाता में हैं। 

प्रदर्शन पर एक नजर

मनीष पांडे ने आईपीएल में अब तक 174 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 3942 रन बनाए हैं। मनीष की औसत करीब 30 की और स्‍ट्राइक रेट 121 से ज्‍यादा की रही है। उन्‍होंने 22 फिफ्टी के साथ ही 1 सेंचुरी भी लगाई है। आईपीएल में उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 114 रन है। 

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू, अभिषेक और हेड की जोड़ी ने संभाला मोर्चा

यह भी पढ़ें- चार-चार वर्ल्ड कप विनर, फिर भी मुंबई का है बुरा हाल; कोच ने बताई टीम के खराब प्रदर्शन की असली वजह