विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार-चार वर्ल्ड कप विनर, फिर भी मुंबई का है बुरा हाल; कोच ने बताई टीम के खराब प्रदर्शन की असली वजह

Published: Sun, 03 May 2026 01:37 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयर्वधने ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन की वजह बताई है और टीम के स्टार खिलाड़ियों का बचाव भी किया है।

महेला जयर्वधने ने किया अपने खिलाड़ियों का बचाव

महेला जयर्वधने ने किया अपने खिलाड़ियों का बचाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल के मौजूदा सीजन में बुरा हाल है। इस टीम को शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में टीम नौवें नंबर पर है। टीम का ये हाल तब है जब उसके पास चार-चार टी20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी हैं। मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने मैच के बताया कि ये खिलाड़ी क्यों अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे हैं।

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। चेन्नई ने ये टारगेट 18.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस टीम के पास सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं जो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आ रहे हैं।

सूर्या और तिलक को लेकर दिया बयान

भारत को हाल ही में अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल नहीं रहा है। वहीं तिलक वर्मा भी फॉर्म में नहीं हैं। जयवर्धने ने सूर्यकुमार को लेकर कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनका आउटपुट खराब है। अगर वह कुछ अच्छी पारियां खेल लेंगे तो अपनी लय में आ जाएंगे। आज के मैच में वह अच्छा खेले। कई बार जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जाती हैं तो ऐसा होता है। उन्होंने जो शॉट खेला वो शानदार था, लेकिन वो सीधा फील्डर के हाथों में चला गया।"

तिलक वर्मा को लेकर उन्होंने कहा, "तिलक अभी सीख रहे हैं और वह रोल निभा रहे हैं जो उनसे निभाने को कहा जाता है। टी20 क्रिकेट आसान नहीं है। मुझे लगता है कि जितना वह अलग-अलग स्थितियों में खेलेंगे उतना वह अपने खेल को समझेंगे।"

जसप्रीत बुमराह का किया बचाव

मुंबई के लिए सबसे बड़ी हैरानी की बात जसप्रीत बुमराह का न चलना है। बुमराह को वो सफलता नहीं मिली है जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। बुमराह को लेकर कोच ने कहा, "ये सिर्फ बुमराह की बात नहीं है बल्कि गेंदबाजों के सामूहिक प्रयास की बात है। जब सब मिलकर काम करते हैं और विकेट लेते हैं तो बुमराह को आक्रामक होने में मदद मिलती है। हर किसी का सीजन धीमा हो सकता है, लेकिन क्लास परमानेंट होती है।"

यह भी पढ़ें- MI vs CSK: एक तो हारी मुंबई, ऊपर से Tilak Varma को हो गया भारी नुकसान? सीएसके के खिलाड़ी ने दे दिया गहरा जख्म- VIDEO

यह भी पढ़ें- IPL 2026 MI Playoff Scenario: क्या एमआई का खेल खत्म! सीएसके से मिली हार के बाद कैसे प्लेऑफ में पहुंच पाएगी हार्दिक की सेना?