MI vs CSK: एक तो हारी मुंबई, ऊपर से Tilak Varma को हो गया भारी नुकसान? सीएसके के खिलाड़ी ने दे दिया गहरा जख्म- VIDEO
तिलक वर्मा बीच मैच में एक शॉट खेलते हुए चोटिल हो गए और उनकी कलाई पर बंधा लगभग 28,000 रुपये का महंगा WHOOP फिटनेस बैंड गिर गया।
-1777794868354_m.webp)
MI vs CSK: तिलक वर्मा का टूटा फिटनेस बैंड?
HighLights
सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हराया
तिलक वर्मा का टूटा फिटनेस बैंड
तिलक वर्मा को हो गया नुकसान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Tilak Varma Fitness Band Broken: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने मैच के बीच ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा एक शॉट खेलने के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे और उसी दौरान उनकी कलाई में पहना हुआ महंगा फिटनेस वॉच भी मैदान पर गिर गया।
MI vs CSK: तिलक वर्मा का टूटा फिटनेस बैंड?
ये घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। उस समय तिलक क्रीज पर सेट होने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने चेन्नई के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठी। गेंद बल्ले से लगने के बजाय सीधे उनके हाथ और कलाई के पास जा लगी।
गेंद के इस तेज झटके के साथ ही उनकी कलाई में पहना हुआ फिटनेस बैंड तोड़ दिया। ये देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, कमेंटेटर और फैंस कुछ पल के लिए हैरान रह गए। तुरंत ही तिलक ने डगआउट की ओर इशारा किया और फिजियो को बुलाया गया।
हालांकि राहत की बात ये रही कि चोट गंभीर नहीं थी। थोड़े इलाज के बाद तिलक फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने अपना वॉच भी वापस पहन लिया।
रीप्ले में साफ दिखा कि तिलक जिस वॉच का इस्तेमाल कर रहे थे, वह WHOOP का फिटनेस ट्रैकिंग बैंड था, जिसकी कीमत करीब 28,000 रुपये बताई जाती है। अच्छी बात ये रही कि जमीन पर गिरने के बावजूद वॉच को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा।
लेकिन इस घटना का असर तिलक की पारी पर जरूर पड़ा। वह लय में नजर नहीं आए और सिर्फ दो गेंद बाद ही अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे मुंबई इंडियंस को मिडिल ओवर्स में बड़ा झटका लगा।
Tilak Verma Whoop Bend broke by Jamie Overtone bowl 🤯
— Sam (@Cricsam01) May 2, 2026
pic.twitter.com/GKhOgfG1KA
सीएसके ने अपने घर में MI को पीटा
अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159/7 का स्कोर बनाया। शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन टीम उस स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर जिम्मेदारी उठाते हुए नाबाद 67 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा और नाबाद 54 रन बनाए।
दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। चेन्नई ने 18.1 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK ने MI को हराकर बचाई प्लेऑफ की उम्मीद, प्वाइंट्स टेबल में मची खलबली
