विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 Points Table: CSK ने MI को हराकर बचाई प्लेऑफ की उम्मीद, प्वाइंट्स टेबल में मची खलबली

Published: Sun, 03 May 2026 09:55 AM (IST)

Latest IPL 2026 Points Table: सीएसके ने एमआई के खिलाफ खेले गए मैच को 8 विकेट से एकतरफा अपने नाम ...और पढ़ें

Latest IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल?

Latest IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल?

HighLights

  1. सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से रौंदा

  2. सीएसके की जीत के बाद अंक तालिका में हुआ बदलाव

  3. सीएसके ने छठे पायदान पर मारी छलांग

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Latest IPL 2026 Points Table: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को करारी मात दी, जिसके बाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। चेन्नई ने यह मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। हार्दिक पांड्या की टीम मौजूदा सीजन में नौ मैचों में से सात हार चुकी है।

उसे अभी पांच लीग मैच खेलने हैं। अगर वह सभी मुकाबले जीत भी लेती है तो उसके अधिकतम 14 अंक ही हो पाएंगे, जो प्लेआफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए।

जवाब में चेन्नई ने 160 रन के लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते हुए केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेआफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

ऋतुरात ने खेली कप्तानी पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत थोड़ी डगमगाई, लेकिन कप्तान रुतुरात गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। संजू सैमसन (11) के जल्दी आउट होने के बाद रुतुराज संयमित बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीजन में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।

इससे पहले वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी शानदार पारी खेल चुके हैं। रुतुराज ने दूसरे विकेट के लिए उर्विल पटेल के साथ 22 गेंदों में 49 रन जोड़े, जबकि तीसरे विकेट के लिए कार्तिक (नाबाद 54) के साथ 75 गेंदों में नाबाद 98 रन की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। कार्तिक ने भी इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक जमाया।

रिकल्टन-नमन की जोड़ी

इससे पहले मुंबई की पारी की शुरुआत फिर कमजोर रही। दूसरे ओवर में विल जैक्स सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रियान रिकल्टन और नमन धीर ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन जोड़े। रिकल्टन ने 24 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। नमन धीर ने एक छोर संभाले रखा और सूर्यकुमार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन जोड़े। नमन ने इस सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

सूर्यकुमार एक बार फिर हुए फेल

भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप दिलान वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 21 रन बनाए। हाल के मैचों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस सीजन में उनके स्कोर 16, 51, 6, 33, 0, 15, 36 और 5 रहे हैं, जिससे उनकी फार्म पर सवाल उठ रहे हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी वह संघर्ष करते नजर आए हैं। वहीं, तिलक वर्मा का बल्ला भी शांत रहा।

वह सिर्फ आठ गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन भेजा। कप्तान हार्दिक पांड्या भी 18 रन ही बना सके और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऐसा लग था था कि हार्दिक को गेंद ही समझ नहीं आ रही थी। ओवर्टन, कंबोज और नूर ने मुंबई के गेंदबाजों को बांधे रखा।

रोहित और धोनी के प्रशंसकों को करना होगा इंतजार

इस मुकाबले में फैंस को एक और निराशा झेलनी पड़ी, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धौनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दोनों ही मैदान पर नजर नहीं आए। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते 12 अप्रैल के बाद से मैच नहीं खेल पाए हैं, जबकि धौनी भी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। दोनों दिग्गजों की गैरमौजूदगी ने मुकाबले की चमक कुछ कम कर दी है और प्रशंसकों को उनके मैदान पर लौटने का इंतजार बना हुआ है।

IPL 2026 Points Table: देखें ताजा हाल

 

 

image

देखें IPL 2026 Points Table

सीएसके ने मुंबई को 8 विकेट से मात दी और प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की। इस मैच में जीत के बाद सीएसके आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 9 मैच में 4 जीत और 5 हार के बाद 8 अंक के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई। सीएसके का नेट रन रेट अभी 0.005 का है।

एमआई की बात करें तो इस सीजन में 9 मैच में ये उनकी 7वीं हार रही और उनके लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं। मुंबई इंडियंस अभी प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है और उनका नेट रनरेट -0.803 का है। चेन्नई की जीत के बाद दिल्ली की टीम को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा और वो 7वें पायदान पर खिसक गई।

वहीं, प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 में टॉप पर पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ मौजूद है। आरसीबी की टीम 12 अंक और 1.420 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। तीसरे स्थान पर हैदराबाद की टीम 12 अंक और 0.832 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है। आरआर की टीम 12 अंक और 0.510 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर बरकरार है।

यह भी पढ़ें- CSK vs MI: 159 रन का बचाव नहीं कर पाई एमआई, चेन्नई ने कैसे पलटा मैच? कप्तान Ruturaj Gaikwad ने खोला राज

यह भी पढ़ें- CSK vs MI: चेन्नई के खिलाफ हार के बाद पूरी तरह से टूटे हार्दिक पांड्या, बोले - 'ये सीजन हमारा नहीं'