विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRH vs KKR: सुनील नरेन ने जड़ा स्पेशल दोहरा 'शतक', IPL के इतिहास में पहली बार किया ये कारनामा

Published: Sun, 03 May 2026 05:24 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में खास कारनामा करने वाले पहले गेंदबाद बन गए हैं।

सुनील नरेन (फोटो: IPL)

सुनील नरेन (फोटो: IPL)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए खास कारनामा किया। वे ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी गेंदबाज ने ये कारनामा नहीं किया था।

नरेन ने हैदराबाद के सलिल अरोड़ा को आउट कर मैच में पहला विकेट हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में खास दोहरा शतक जड़ा और युजवेंद्र चहल-भुवनेश्वर कुमार की खास लिस्ट में जगह बना ली है। नरेन ने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैंं। नरेन आईपीएल में ये कारनामा करने वाले मात्र तीसरे गेंदबाज हैं, जबकि वे पहले विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लिए हैं।

सुनील नरेन ने IPL में पूरे किए 200 विकेट

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले नरेन के नाम पर 195 मैचों में 199 विकेट दर्ज थे। उन्हें 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए एक विकेट की दरकार थी और सलिल अरोड़ को आउट कर उन्होंने आईपीएल में अपना खास दोहरा शतक लगाया। नरेन आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज हैं, उनसे पहले किसी भी खिलाड़ी ने ये कारनामा नहीं किया है। नरेन ने मुकाबले में किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 31 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ये कारनामा कर चुके हैं। नरेन इस दौरान बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली की तरह रहे हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल में मात्र 6.8 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

IPL के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज-

  • युजवेंद्र चहल - 228
  • भुवनेश्वर कुमार - 215
  • सुनील नरेन - 201

IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज-

  • सुनील नरेन - 201
  • ड्वेन ब्रावो - 183
  • लसिथ मलिंगा - 170
  • राशिद खान - 168
  • ट्रेंट बोल्ट - 145

नरेन का आईपीएल करियर

नरेन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 196 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 201 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल प्राप्त किया है। बल्ले से भी इस दिग्गज ने कुछ अहम पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 165.30 की स्ट्राइक रेट से 1820 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- टी20 में मुंबई इंडियंस की बादशाहत, चेन्नई-बेंगलुरु को पछाड़कर रचा कीर्तिमान; रोहित का सबसे बड़ा योगदान

यह भी पढ़ें- कौन हैं Ira Jadhav? 16 की उम्र में बन गई ऑक्शन की क्वीन; बड़े नाम रह गए पीछे