विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Auction 2025: कौन है Allah Ghazanfar? MI ने लंबे इंतजार के बाद करोड़ों रुपये लगाकर पाया; टी20 में दिखा चुका है फिरकी का कमाल

Published: Mon, 25 Nov 2024 05:24 PM (IST)

आईपीएल में अफगानिस्तान के स्पिनरों की जलवा देखने को मिला है। राशिद खान इस लीग का अहम हिस्सा हैं। उनके ...और पढ़ें

अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया
अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया

HighLights

  1. IPL Auction: मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तानी स्पिनर के लिए लगाई जमकर बोली
  2. IPL Auction: अल्लाग गजनफर के लिए मुंबई ने कोलकाता से लड़ी लड़ाई
  3. IPL Auction: पहली बारी में ही करोड़पति बने गजनफर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के पहले दिन ज्यादा रकम खत्म नहीं की। उसने मार्की खिलाड़ियों पर बहुत ही कम बोली लगाई, लेकिन दूसरे दिन सोमवार को ये फ्रेंचाइजी एक्टिव है और जिन खिलाड़ियों के लिए वो सोचकर आई है उनके लिए इंतजार भी कर रही है और जमकर बोली भी लगा रही है। ऐसा ही एक नाम है अल्लाह गजनफर। अफगानिस्तानी स्पिनर जिसके लिए मुंबई ने 4.80 करोड़ की कीमत चुकाई है।

मुंबई ने इस खिलाड़ी के लिए बकायदा इतंजार किया। उनसे पहले कुछ स्पिनर आए लेकिन मुंबई ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन जैसी ही गजनफर का नाम आया है मुंबई एक्टिव हो गई और उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जंग करते हुए इस गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा।

यह भी पढ़ें-  MI squad for IPL 2025 Live: 9.25 करोड़ रुपये में दीपक चाहर को खरीदा, अब ऐसा है मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड

18 साल में दिखाया जलवा

अफगानिस्तान के स्पिनर लंबे समय से आईपीएल में छाए रहे हैं। फिर चारे वो राशिद खान हो, नूर अहमद हों या मोहम्मद नबी। अफगानी स्पिनरों की फेहरिस्त में अब 18 साल के अल्लाह मोहम्मद गजनफर जुड़ने को तैयार हैं। इस साल ये खिलाड़ी मुंबई की टीम में खेलता दिखाई देगा। गजनफर ने इसी साल मार्च में आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसी महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ शाहजाह में छह विकेट लेकर तो उन्होंने तहलका मचा दिया। इससे पहले वह इमर्जिंग एशिया कप में अफगानिस्तान की खिताबी जीत दिलाने में अहम किरदार निभाने वाले खिलाड़ी थे।

डेब्यू का इंतजार

हालांकि, ये गजनफर का पहला आईपीएल नहीं होगा। वह पिछले साल कोलकाता के साथ थे। गजनफर को उनके ही देश के मुजीब उर रहमान की चोट के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार उम्मीद है कि मुंबई उन्हें डेब्यू का चांस देगी। वहीं मुजीब को इस बार खरीदार नहीं मिला है।

गजनफर T20 फ्रेंचाइजी सर्किट में नया चेहरा नहीं हैं। उनके पास 16 मैचों का अनुभव है जिसमें वह 29 विकेट ले चुके हैं। वह श्रीलंका प्रीमियर लीग, अबू धाबी लीग में खेल चुके हैं। अफगानिस्तान के लिए उन्होंने आठ वनडे मैच खेले हैं जिनमें 12 विकेट लिए हैं। अपने देश के लिए उन्होंने अभी तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Auction: 10.75 करोड़! भुवनेश्‍वर कुमार के लिए RCB का मास्‍टरस्‍ट्रोक काम आया, LSG के हाथ से फिसल गई बाजी