विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत ने आखिरी बार कब खेली थी पांच मैचों की वनडे सीरीज और क्या रहा था रिजल्ट? सभी डिटेल्स पाएं यहां

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:12 PM (IST)

भारतीय टीम लंबे समय बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। भारत ने आखिरी ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 4 नवंबर से होगा। आज फटाफटा क्रिकेट का समय है और ऐसे में अधिक से अधिक टी20 मैच खेले जा रहे हैं। इसी वजह से पांच मैचों की वनडे सीरीज बहुत ही कम देखने को मिलती है।

अब लंबे समय बाद भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। अगले साल साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया में विश्व कप खेला जाना है, जिसकी वजह से टीम इंडिया इस साल अधिक वनडे मैच खेल रही है। आइए जानते हैं कि आखिर भारतीय टीम ने आखिरी बार पांच मैचों की वनडे सीरीज कब खेली थी? उस सीरीज का नतीजा क्या रहा था? साथ ही में ये भी बताते हैं कि भारत ने विदेशी सरजमीं पर आखिरी बार पांच मैचों की वनडे सीरीज कब खेला था?

इंडिया वर्सेस न्यूलीलैंड वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। वे दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए दिखते हैं। आखिरी बार जब भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, तो उसमें भी ये दोनों दिग्गज खेलते हुए दिखे थे।

भारत ने आखिरी बार कब खेली पांच मैचों की वनडे सीरीज?

भारतीय टीम ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में कोई पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर थी, जहां पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में पहले दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद आखिरी तीन मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को गंवा दिया था। ऐसे में जब भारतीय टीम आखिरी बार कोई पांच मैचों की वनडे सीरीज थी, तो उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज

भारत ने विदेशी सरजमीं पर आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ही कोई पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। उस समय टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की थी। अब इस सीरीज में भी भारतीय टीम उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- 34,000 सीटों के लिए 84 लाख दावेदार, IND vs PAK मैच के लिए फैंस की दीवानगी ने कर दीं सारी हदें पार

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: रग्बी ग्राउंड पर होगा पहला वनडे, कभी हुआ करता था दलदल बाद में बना स्टेडियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।