विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमें भारत से हर मुद्दे पर भीख मांगना बंद करना होगा'

By Edited By:
Published: Thu, 12 Sep 2013 12:53 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2013 10:47 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आड़े हाथों लेते हुए एक तीर से दो निशाने साधे हैं। उन्होंने पीसीबी को खरी खोटी सुनाते हुए भारत को भी निशाने पर रख डाला। शोएब ने कहा कि पीसीबी को बीसीसीआइ के पीछे भागना बंद करना चाहिए और अपने देश की टीम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आड़े हाथों लेते हुए एक तीर से दो निशाने साधे हैं। उन्होंने पीसीबी को खरी खोटी सुनाते हुए भारत को भी निशाने पर रख डाला। शोएब ने कहा कि पीसीबी को बीसीसीआइ के पीछे भागना बंद करना चाहिए और अपने देश की टीम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

पढ़ें: भारत के खिलाफ कैसी हो गेंदबाजी, बोल उठे शोएब

गौरतलब है कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट क्लब फैसलाबाद वुल्वस के चैंपियंस लीग टी20 में खेलने के अरमानों पर पानी फेरते हुए उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया है। इस बात से आहत शोएब अख्तर ने कहा, 'मुझे इस बात से कोई हैरानी नहीं हुई कि भारत ने फैसलाबाद वुल्वस टीम को चैंपियंस लीग में खेलने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। हकीकत यह है कि जब तक दोनों देशों की सरकार के बीच संबंध अच्छे और सामान्य नहीं होते हैं तब तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड से किसी बात की उम्मीद करना बेतुकी बात है। मैंने हमेशा कहा है कि हमें हर बात में भारत के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, हमें उनसे हर मुद्दे पर भीख मांगना बंद करना होगा। अब चाहे वह द्विपक्षीय सीरीज की बात हो, आइपीएल में हमारे खिलाड़ियों के खेलने का मुद्दा हो या फिर चैंपियंस लीग में खेलने का मसला।'

पढ़ें: टी20 की जंग में फिर भिड़ेंगे शोएब और राहुल द्रविड़

शोएब के मुताबिक बीसीसीआइ ने पाकिस्तान के मुद्दे पर हर बार भारत सरकार की पॉलिसी का ही पालन किया है। अख्तर ने कहा, 'हमें उनसे वीजा की उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए थी। जब उन्होंने हमें न्योता दिया था, तभी हमको गंभीर रुख अपनाते हुए धन्यवाद कह देना चाहिए था। पता नहीं कब हम इस मामले में एक देश और क्रिकेट बोर्ड के तौर पर अपने स्वाभिमान और सम्मान का बचाव करेंगे। आखिर हमें इससे किस चीज का घाटा होगा, कुछ हजार डॉलरों का? लेकिन अब हमें भारत के पीछे जाना बंद करना होगा। हमें अपनी क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट की नींव को और मजबूत करना शुरू करना होगा। हमें एक विश्व स्तरीय टीम खड़ी करनी होगी।' अख्तर ने अपने इन तीखे बयानों में आइसीसी और अन्य तमाम क्रिकेट बोर्ड पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पैसा टेस्ट और वनडे में लगाना चाहिए क्योंकि वही क्रिकेट का आधार है, ना कि टी20 क्रिकेट और आइपीएल पर पैसा झोंकना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।