विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग होने के बावजूद IPL को लगा बड़ा झटका, रैंकिंग में मिला तीसरा स्थान

Published: Thu, 19 Mar 2026 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2026 10:23 PM (IST)

विश्व क्रिकेट संघ (WCA) ने टी20 लीगों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को तीसरा स्थान ...और पढ़ें

IPL Trophy

IPL Trophy

HighLights

  1. आईपीएल टी20 लीग रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहा

  2. इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग ने शीर्ष स्थान पाया

  3. आयोजन अधिकार, विवाद समाधान में आईपीएल पिछड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। आईपीएल में देश-दुनिया के सभी बड़े नाम खेलते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में एक रैंकिंग सामने आई है, जहां आईपीएल को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल को एक रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा पहले और दूसरे नंबर पर हैरान करने वाले नाम शामिल हैं।

दरअसल, वर्ल्ड क्रिकेट एसोसिएशन (WCA) ने दुनिया भर की तमाम टी20 लीगों की रैंकिंग जारी की है। इसमें आईपीएल को तीसरा स्थान मिला है। आईपीएल को तीसरे नंबर पर रखने का कारण भी डब्ल्यूसीए ने दिया है। उन्होंने इसके पीछे खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखा है। डब्ल्यूसीए ने पहले नंबर पर इंग्लैंड की द हंड्रेड को रखा है। इस लीग के पहले नंबर होने की वजह से फैंस भी हैरान हैं।

IPL तीसरे नंबर की लीग

विश्व क्रिकेट संघ ने गुरुवार को दुनिया की 10 लीगों की रैंकिंग जारी की है। इसमें आईपीएल को तीसरा स्थान दिया है। पहले स्थान पर द हंड्रेड को रखा गया है, जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की एसए20 को शामिल किया गया है। डब्ल्यूसीए का कहना है कि आईपीएल ने औसत भुगतान और पेमेंट की विश्वसनीयता के लिए सबसे अधिक अंक मिले। हालांकि, आयोजन का अधिकार और विवाद सुलझाने के क्षेत्रों में आईपीएल पीछे रह गया, जिसकी वजह से उन्हें तीसरा स्थान मिला।

WCA के सीईओ ने बताया कारण

WCA के सीईओ टॉम मोफैट ने कहा, डब्ल्यूसीए को विश्व खेल का अवकोलन करने और दुनिया भर की लीग में खिलाड़ियों के साथ लगातार संपर्क रखने का सौभाग्य प्राप्त है। घरेलू लीगों ने क्रिकेट के विकास में सकारात्मक रोल निभाया है लेकिन इसमें और भी बेहतर होने की क्षमता है। हम ये चाहते हैं की सभी मान्यता प्राप्त लीग सफल हों और उसमें उचित सुरक्षा प्राप्त हो। हमने दुनिया भर की सभी लीगों से संपर्क किया है ताकि क्रिकेट के खेल का और भी विकास हो सके। हमारा इरादा इस साल के दौरान सभी मुद्दों को लेकर निरंतर अपडेट प्रदान करना है।"

WCA की रेटिंग में पाकिस्तान सुपर लीग शामिल

WCA द हंड्रेड को 75.2 की रेटिंग मिली है। तो वहीं एसए20 को 68 प्वाइंट्स की रेटिंग मिली है। आईपीएल 62.6 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। तो वहीं बिग बैश लीग 62.5 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान सुपर लीग 48 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है।

  1. द हंड्रेड - 75.2
  2. एसए20 - 68
  3. आईपीएल - 62.6
  4. बीबीएल - 62.5
  5. पीएसएल - 48
  6. एमएलसी - 43
  7. आईएलटी20 - 39.1
  8. सीपीएल - 38.9
  9. अबू धाबी टी10 - 30.1
  10. बीपीएल - 22.6

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड जाएगा विश्व विजेता भारत, कब खेली जाएगी टी20 सीरीज?

यह भी पढ़ें- 'रिटायर्ड क्रिकेट लीग', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने IPL और PSL की तुलना पर निकाली भड़ास