Virender Sehwag ने आखिरी बार कब किया था वाइफ आरती के लिए पोस्ट? वो प्यारभरा मैसेज फैंस को खूब आया था पसंद
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जिंदगी में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सहवाग और उनकी वाइफ आरती अहलावत के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आई हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों डिवोर्स ले सकते हैं। सहवाग और आरती की शादी साल 2004 में हुई थी। दोनों के 2 बेटे भी हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बल्लेबाजों का काल माने जाने वाले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जिंदगी में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सहवाग और उनकी वाइफ आरती अहलावत के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं।
खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों का तलाक हो सकता है। दोनों के डिवोर्स के खबरें गुरुवार रात से ही सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को करीब 21 साल हो चुके हैं। इतना ही नहीं खबरों के मानें तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। वह लंबे समय से अलग भी रह रहे हैं।
2 साल पहले किया था आखिरी पोस्ट
इस बीच फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि सहवाग ने वाइफ के लिए आखिरी पोस्ट कब किया था। तो आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने करीब 2 साल पहले वाइफ आरती अहलावत के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
वीरू ने यह पोस्ट फरवरी 2023 में की थी। इस पोस्ट में उन्होंने वाइफ के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, जीने और सपने देखने के बीच कहीं। हैशटैग में हैप्पी वाइफ हैप्पी लाइफ। इतना ही नहीं सहवाग ने पिछले साल एनिवर्सरी पर भी कोई पोस्ट नहीं की थी।
View this post on Instagram
2004 में हुई थी शादी
वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी 2004 में हुई थी। इस कपल के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम आर्यवीर और छोटे का नाम वेदांत है। सहवाग के दोनों बेटे दिल्ली की ओर से खेलते हैं। हाल ही में आर्यवीर ने कूच विहार ट्रॉफी में 297 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं।
ये भी पढ़ें: Sehwag Aarti Divorce: 20 साल बाद सहवाग और आरती की शादी में आई दरार? एक-दूसरे को किया अनफॉलो, तलाक की अफवाह
इंटरनेशनल क्रिकेट में सहवाग का प्रदर्शन
- इंटरनेशनल क्रिकेट में सहवाग का प्रदर्शन शानदार रहा।
- उन्होंने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले।
- इस दौरान 180 पारियों में उन्होंने 49.34 की औसत और 82.23 की स्ट्राइक रेट से 8586 रन बनाए।
- टेस्ट में उन्होंने 32 अर्धशतक और 23 शतक लगाए।
- इतना ही नहीं 251 वनडे में सहवाग के नाम 8273 हैं।
- एकदिवसीय में वीरू की औसत 35.05 की और स्ट्राइक रेट 104.33 की रही।
- ODI क्रिकेट में उन्होंने 38 फिफ्टी के साथ ही 15 सेंचुरी भी लगाईं।
- इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 219 रन है।
- सहवाग ने अपने करियर में 19 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले।
- इस दौरान सहवाग ने 145.38 की स्टाइक रेट से 394 रन बनाए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।