विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: विराट कोहली ने स्लिप में पकड़ा जादुई कैच, फिर खास अंदाज में मनाया जश्न; Video

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:21 AM (IST)

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन फील्डिंग का मुजायरा पेश करते हुए स्लिप में शानदार कैच पकड़ा है।

विराट कोहली का जबरदस्त कैच

विराट कोहली का जबरदस्त कैच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया है कि क्यों उनकी गिनती सबसे फिट खिलाड़ियों में होती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में हो रहे पहले वनडे में कोहली ने स्लिप में गजब का कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया।

37 साल के कोहली ने स्लिप में फील्डिंग करते हुए नाथन स्मिथ का जादुई कैच पकड़ा। कोहली ने कैच पकड़ने के बाद एक अनोखे अंदाज में विकेट को सेलीब्रेट भी किया।

कोहली का जबरदस्त कैच

कोहली ने 29वें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर स्मिथ का कैच पकड़ा। तीसरे स्लिप में खड़े कोहली के लिए कैच आसान नहीं था। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि स्लिप में गेंद बहुत तेजी से आती है। वहीं कोहली का कैच जमीन से बेहद नजदीक था।

कंबोज की गेंद पर स्मिथ ने ड्राइव लगाने की कोशिश की। इस दौरान उनके बल्ले का किनारा सीधे कोहली की तरफ गया। गेंद आखिरी में जमीन को छुनी ही वाली थी। मगर चौकन्ने कोहली ने गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही लपक लिया। और इसके बाद वो भागते हुए नजर आए।

कोहली के कैच को थर्ड अंपायर ने चेक किया और इसे क्लीन कैच बताया, जिसके बाद कोहली ने एक और अनोखा सेलीब्रेशन किया, जो काफी वायरल हो रहा है।

 

 

कोहली का धनुष वाला सेलीब्रेशन

कोहली ने कैच के बाद एक अनोखा सेलीब्रेशन किया। उन्होंने दिखाया कि वो धनुष निकालकर निशाना लगा रहे हैं। कोहली का ये सेलीब्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

कोहली के इस कैच से यह साबित हो गया है कि उनकी उम्र भले ही बढ़ रही हो। मगर उनके फील्डिंग का स्तर कम नहीं हो रहा, बल्कि उम्र के साथ ऊपर ही जा रहा है।

 

 

भारत को मिला 186 रनों का लक्ष्य 

न्यूजीलैंड की पारी सिर्फ 185 रन पर सिमट गई है। भारतयी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाकर रखा था। अर्शदीप सिंह ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं गुरनूर बराड़ को तीन और अंशुल कंबोज को दो सफलता मिली, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड सिर्फ 40.2 ओवर में ही ढेर हो गया।

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 38 रन टिम सीफर्ट ने बनाए। इसके अलावा, ब्लेयर टिकनर ने 34, ग्लेन फिलिप्स ने 30 और डेरिल मिचेल ने 28 रनों का योगदान दिया। भारत को अब सीरीज में बढ़त बनाने के लिए 186 रन बनाने की जरुरत है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI LIVE Score: भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं चला न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का बल्ला, 185 रन पर सिमटी पूरी टीम

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को रोहित शर्मा का तमाचा, हवा में उड़ते हुए किया जबरदस्त रनआउट; Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।