विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली का मैदान पर दिखा WWE वाला अंदाज, ग्लेन फिलिप्स को जॉन सीना के खास मूव से किया ट्रोल; Video

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:08 PM (IST)

विराट कोहली का बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर WWE वाला अंदाज दिखा। उन्होंने जॉन सीना के मूव को दिखाकर ग्लेन फिलिप्स को ट्रोल किया।

विराट कोहली का दिखा जॉन सीना वाला अंदाज

विराट कोहली का दिखा जॉन सीना वाला अंदाज

HighLights

  1. विराट कोहली का मैदान पर WWE वाला अंदाज

  2. कोहली ने जॉन सीना का मूव दिखा किया फिलिप्स को ट्रोल

  3. कोहली ने पहले वनडे में बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जॉन सीना के फेमस 'यू कान्ट सी मी' जेस्चर के साथ ग्लेन फिलिप्स को ट्रोल करते हुए नजर आए। कोहली का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोहली का WWE वाला अंदाज 15वें ओवर में दिखा, जब बैकग्राउंड में जॉन सीना का एंट्रेंस म्यूजिक बज रहा था। इस दौरान कोहली, फिलिप्स के सामने जेस्चर कर रहे थे, वहीं न्यूजीलैंड का ये विस्फोटक बल्लेबाज डेरिल मिचेल से बात कर रहा था।

विराट कोहली का जॉन सीना वाला अंदाज

न्यूजीलैंड में हमेशा डीजे फिलिप्स के मैदान पर एंट्री के दौरान जॉन सीना का थीम म्यूजिक बजाता है। ऐसा ही बुधवार को ऑकलैंड में हुआ। इस दौरान कोहली जॉन सीना का 'यू कान्ट सी मी' जेस्चर कर फिलिप्स को चिढ़ाने की कोशिश करते नजर आए।

हालांकि, फिलिप्स ने उनपर ध्यान नहीं दिया और वो मिचेल से बात करते रहे। मगर कोहली यहां नहीं रूके। फिलिप्स जब गार्ड लेने क्रीज की ओर जा रहे तो कोहली उनके पास जाकर जॉन सीना का वही मूव करके उन्हें चिढ़ाया, जिसका वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

 

विराट कोहली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

कोहली ने पहले मैच के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो इतिहास के पहले बल्लेबाज बने हैं, जिनका SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में वनडे में 50 या उससे ज्यादा का औसत है।

कोहली का साउथ अफ्रीका में वनडे में 20 वनडे में 76.38 का औसत है। वहीं इंग्लैंड में उन्होंने 36 मैचों में 51.48 के औसत से रन बनाए हैं। कोहली ने अब 74 रनों की पारी के साथ न्यूजीलैंड में भी अपना औसत 51.53 तक पहुंचा दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में उनका 50.03 का औसत है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: रोहित शर्मा दूसरे वनडे में करेंगे वो कारनामा, जो कोई नहीं कर पाया; वेलिंग्टन का मैदान बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह

यह भी पढ़ें- CSK-SRH के बीच चार प्लेयर्स की अदला-बदली, लियाम लिविंगस्टन 7 करोड़ का नुकसान झेल पहुंचे चेन्नई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।