विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

37 की उम्र में विराट कोहली का नए सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर डेब्‍यू, पहला पोस्‍ट हुआ वायरल

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:54 PM (IST)

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाई है। उनका पहला पोस्ट ही जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने विजन के बारे में बताया है।

विराट कोहली

विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मैदान से दूर डेब्यू किया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर अपनी प्रोफाइनल बनाई है। विराट का पहला पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। कोहली ने खुद के बिजनेस से जुड़े कामों के बारे में बताया है। इस प्लेटफॉर्म पर उनका बायोडाटा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर होने के साथ खुद को वन8 का को-फाउंडर भी बताया है।

कोहली ने अपने विजन को भी शेयर किया है। उनका कहना है कि भारत में सभी खेलों को फॉलो किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि वे अपने उस विजन के बहुत करीब हैं। विराट ने युवा एथलीटों की भी जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि नई पीढ़ी ने साबित कर दिया है कि भारत वर्ल्ड क्लास एथलीट बना सकता है।

विराट कोहली ने लिंक्डइन पर बनाई प्रोफाइल

विराट अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से ही काफी प्रसिद्ध हैं। अब उन्होंने पहली बार लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाई है। इसके बायो में उन्होंने खुद को भारतीय क्रिकेट टीम का एथलीट बताया है। इसके अलावा उन्होंने वन8वर्ल्ड का खुद को को-फाउंडर बताया है। तो वहीं एजिलिटास स्पोर्ट्स में खुद को इनवेस्टर बताया है।

विराट कोहली का पहला पोस्ट वायरल

विराट ने प्रोफाइल बनाने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैं हमेशा से ही ऐसा भारत को देखना चाहता था, जहां से हर खेल को फॉलो किया जाए और खेला जाए। आज ये विजन पहले से कहीं अधिक करीब महसूस होता है। नई पीढ़ी ये साबित कर रही है कि भारत भी वर्ल्ड क्लास एथलीट बना सकता है और ग्लेबल स्टेज के लिए ब्रांड बना सकता है। भारत से एक एंड-टू-एंड स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म बनाने का विजन, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ब्रांड और स्पोर्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हो। ये विश्वास होना चाहिए कि भारत ग्लोबल स्पोर्ट्स का भविष्य बनाने में मदद कर सकता है।"

कोहली ने बताया अपना सपना

कोहली ने आगे लिखा, "इस वजह मैं एक इन्वेस्टर के तौर पर वन8वर्ल्ड के को-फाउंडर और को-क्रिएटर के तौर पर एजिलिटास में शामिल हुआ हूं। वन8 मेरे उस विश्वास पर बना है, जिसे मैंने अपने पूरे करियर में बनाए रखा है। इससे तरक्की, स्टैंडर्ड को आगे बढ़ाने और चीजों को अलग तरीके से करने की हिम्मत आती है।"

यह भी पढ़ें- आयुष म्हात्रे के लिए 'हैमस्ट्रिंग' बनी काल, पहले IPL और अब रणजी ट्रॉफी से बाहर होने का मंडराया खतरा

यह भी पढ़ें- IND vs WI: मैच के साथ सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत, 2 साल पुराने कारनामे को दोहराना चाहेंगे संजू सैमसन