यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virat Kohli Birthday: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों के देखकर आप भी कहेंगे, 'जोड़ी हो तो ऐसी'
5 नवंबर को विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे।मैदान के बाहर कोहली हमेशा अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शनिवार को भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। फील्ड पर 'चेज मास्टर' जितने आक्रमक दिखते हैं, निजी जिंदगी में वो उसके बिल्कुल उलट हैं। मैदान के बाहर कोहली, हमेशा अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। बता दें कि विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर एक दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार किया है।
चलिए देखते हैं इस जोड़ी की कुछ शानदार तस्वीरें--










View this post on Instagram
कुछ दिनों पहले अनुष्का ने विराट के लिए लिखा था भावुक कर देने वाला पोस्ट
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने शानदार 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली की इस मैच जिताऊ इनिंग पर उनकी पत्नी ने एक भावुक कर देने वाला इंस्टा पोस्ट किया था। इस पोस्ट में अनुष्का ने लिखा था, 'आप सुंदर हो!! आप बेहद सुंदरत हो!! आप लोगों के जीवन में आज रात बहुत खुशियां लेकर आए हैं और वह भी दिवाली की पूर्व संध्या पर! आप एक अद्भुत अद्भुत आदमी हो मेरे प्यार। आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास मन को चकरा देने वाला है!'
अनुष्का ने आगे लिखा, ‘मैंने अभी-अभी अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच देखा है, जो मैं कह सकती हूं और हालांकि हमारी बेटी यह समझने के लिए बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों नाच रही थी और कमरे में बेतहाशा चिल्ला रही थी, एक दिन वह समझ जाएगी कि उसके पिता ने उस रात अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी, आप पर गर्व है! आपकी ताकत संक्रामक है और तुम मेरे प्यार, असीम हो!' विराट ने इस मैसेज का तुरंत रिप्लाई करते हुए लिखा, लव यू फॉरएवर एंड थ्रू थिक एंड थिन।'
