टीम इंडिया भारत लौटी, अनुष्का का हाथ थामे आए विराट
आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम आज स्वदेश वापस लौट आई। खिलाड़ी अलग-अलग शहरों में उतरे और इनमें से जिस एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा मीडिया के कैमरों का सामना करना पड़ा वो थे विराट कोहली, जो अपनी
मुंबई। आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम आज स्वदेश वापस लौट आई। खिलाड़ी अलग-अलग शहरों में उतरे और इनमें से जिस एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा मीडिया के कैमरों का सामना करना पड़ा वो थे विराट कोहली, जो अपनी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई पहुंचे। दोनों हाथ थामकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखे गए।
- साथ-साथ....:
गौरतलब है कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 13 गेंदों में महज एक रन की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन से निराश फैंस ने हार के बाद अपना गुस्सा कुछ अजीब तरह से निकाला। कुछ फैंस ने सोशल नेटवर्क पर इसका जिम्मेदार अनुष्का तक को बता डाला व इन दोनों का जमकर मजाक भी उड़ाया गया। गौरतलब है कि सेमीफाइनल मैच में टीम का हौसला बढ़ाने अनुष्का भी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पहुंची थीं। शायद इसी वजह से विराट ने अपने घर (दिल्ली) न जाकर पहले अनुष्का के घर यानी मुंबई जाने का फैसला किया ताकि इस कठिन समय में दोनों एक दूसरे को हौसला दे सकें और एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त विराट कुछ ऐसा ही करते नजर भी आए।
- धौनी दिल्ली आए, तो बाकी पहुंचे मुंबईः
विराट के अलावा टीम के कुछ अन्य सदस्य भी मुंबई ही उतरे। इनमें रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल शामिल रहे। जबकि टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री भी मुंबई एयरपोर्ट से ही निकलते नजर आए। वहीं टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दिल्ली लौटे और वहां से अपने घर यानी रांची के लिए रवाना हुए। आज रात तक बाकी के खिलाड़ी भी स्वदेश लौट आएंगे।
आइसीसी क्रिकेट विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें