विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 ओवर फेंकने के बाद दो टूर्नामेंट से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, एशियन गेम्स में विपराज निगम उनकी जगह लेंगे

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:36 PM (IST)

वरुण चक्रवर्ती के 'साइड स्ट्रेन' के कारण एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद युवा लेग-स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम उनकी जगह लेंगे।

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद युवा लेग-स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम उनकी जगह लेंगे। एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होंगे।

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया, "वरुण अनिश्चित काल के लिए बाहर हो गए हैं। लंबी लिस्ट में से विपराज निगम और कुलदीप यादव दो उपलब्ध विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे।"

चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के पहले मैच में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे, उनके कुछ समय तक टीम से बाहर रहने की उम्मीद है। IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले 22 साल के निगम ने अब तक लीग में 19 मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं।

21 साल के इस खिलाड़ी ने जबरदस्त हिटिंग की अपनी काबिलियत भी दिखाई है और अपने IPL करियर में लगभग 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एशियाई खेलों में मेंस क्रिकेट टीम का मुकाबला 24 सितंबर से शुरू होगा। भारत क्वार्टर फाइनल स्टेज से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

चक्रवर्ती का बाहर होना भारत के लिए एक झटका है, क्योंकि अफगानिस्तान सीरीज से पहले हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद 35 वर्षीय खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी। पहले T20I के बाद उन्हें परेशानी महसूस हुई और उन्हें आगे की जांच के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस वापस भेज दिया गया। पहले मैच में वरुण ने 4 ओवर में 16 देकर 1 विकेट लिया था।

 

 

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

यह भी पढ़ें- Asian Games: एशियाई खेलों में OCA ने लागू किए सख्त नियम, अनुचित रिश्ते और उत्पीड़न पर एथलीट होंगे तुरंत सस्पेंड

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से लेकर अनाहत सिंह तक, एशियन गेम्स-2026 में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी