विश्व कप में वैभव सूर्यवंशी ने लपका सूर्यकुमार यादव से बेहतर कैच? अब वीडियो मचा रहा तहलका
शनिवार को एक रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम को शिकस्त दी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले ...और पढ़ें
-1768741736644_m.webp)
वैभव ने लिया शानदार कैच।
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक
वैभव ने खेली 72 रनों की पारी
भारत ने 18 रन से जीता मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम विजयी रथ पर सवार है। टीम इंडिया ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।
इसके साथ ही भारतीय युवा टीम सुपर-6 में भी पहुंच गई है। मैन इन ब्ल्यू ने अपने पहले मैच में अमेरिका को मात दी थी। शनिवार को एक रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम को शिकस्त दी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले के बाद फील्डिंग से चमके।
वैभव ने लगाया अर्धशतक
वैभव ने पहली बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 107.46 की स्ट्राइक रेट से 67 गेंदों पर 2 रन की पारी खेली। इस दौरान भारत का भविष्य माने जा रहे वैभव ने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। बल्लेबाजी के बाद वैभव ने एक यादगार कैच लपका, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने ऐसा ही कैच लेकर भारत को जीत दिला दी थी। इस कैच ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
वैभव ने लिया बेहतरीन कैच
वैभव के कैच ने भी बांग्लादेश के खिलाफ मैच का रुख पलट दिया। 26वें ओवर में सामिउन बासिर रातुल ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवाई फायर किया। गेंद छक्के के लिए जा रही थी कि रास्ते में वैभव सूर्यवंशी आ गए। उन्होंने पहले तो दौड़ लगाकर कैच लपका। इसके बाद खुद को संतुलित किया, ताकि वह बाउंडी रोप को टच न कर लें।
वैभव बाउंड्री के अंदर जाने वाले थे, ऐसे में उन्होंने इसे हवा में उछाल दिया और बाउंड्री के बाहर आकर कैच को पूरा किया। सूर्यकुमार यादव ने भी विश्व कप के फाइनल में डेविड मिलर का कुछ ऐसा ही किया था। अब वैभव के कैच की काफी सराहना हो रही है।
View this post on Instagram
मुकाबले की बात करें तो अंडर-19 टी20 विश्व कप 2026 के 7वें मैच में शनिवार को भारतीय ने बांग्लादेश को DLS मैथड से 18 रन से मात दी। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 238 रन बनाए। दूसरी पारी में भी बारिश हुई। ऐसे में बांग्लादेश को 29 ओवर में 165 रन का टारगेट मिला। हालांकि, पड़ोसी टीम 28.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से विहान मल्होत्रा को 4 सफलताएं मिलीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।