विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND U19 vs BAN U19: हार के बाद बांग्‍लादेश टीम की अक्‍ल ठिकाने आई! भारतीय प्‍लेयर्स से मिलाया हाथ

Published: Sat, 17 Jan 2026 11:36 PM (IST)

अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के 7वें मुकाबले में शनिवार को भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्‍लादेश को 18 रन से शिकस्‍त ...और पढ़ें

दोनों टीमों ने मिलाया हाथ।

दोनों टीमों ने मिलाया हाथ।

HighLights

  1. भारतीय टीम ने 18 रन से जीता मैच 

  2. भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत

  3. इससे पहले अमेरिका को हराया था

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के 7वें मुकाबले में शनिवार को भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्‍लादेश को 18 रन से शिकस्‍त दी। मुकाबले के बाद दोनों ही टीमों के प्‍लेयर्स ने हाथ भी मिलाया। इससे पहले टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्‍तानों ने हाथ नहीं मिलाया था। ऐसे में इस मैच की तुलना पिछले साल एशिया कप में हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबलों से होने लगी थी। बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर सफाई भी दी थी।

बीसीबी ने दी सफाई

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर कहा कि बीमारी की वजह से नियमित कप्तान अजीजुल हक टॉस के लिए नहीं आए। उपकप्तान जवाद अबरार ने अनजाने में आयुष से हाथ नहीं मिलाया। यह थोड़ी देर के लिए ध्यान भटकने की वजह से हुआ। इसका विरोधी कप्तान के प्रति बदतमीजी दिखाने का कोई इरादा नहीं था। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और खिलाड़ियों को बताया गया है कि खेल भावना दिखाना उनकी जिम्मेदारी है।

दोनों टीमों ने मिलाया हाथ

बुलावायो में भारत की रोमांचक जीत के बाद दोनों टीमें हाथ मिलाने के लिए लाइन में खड़ी हुईं। हाथ मिलाने की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। हालांकि, दोनों देशों के संबंध इन‍ दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। बांग्‍लादेश में हिंदुओं की हत्‍या के बाद मुस्‍तफिर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया कि वह अपने टी20 विश्‍व कप के मैच भारत में नहीं खेलेगा।

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्‍लादेश अंडर-19 टीम ने को DLS मैथड से 18 रन से मात दी। बारिश के चलते मुकाबले को 2 बार रोकना पड़ा। भारतीय टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 238 रन पर सिमट गई। बांग्‍लादेश के 2 विकेट गिरे थ‍े कि फिर से बारिश शुरू हो गई। ऐसे में बांग्‍लादेश टीम को 29 ओवर में 165 रनों का टारगेट दिया गया। बांग्‍लादेश टीम 28.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs BAN U19: Vihaan Malhotra ने कराई भारत की वापसी, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी; हारा हुआ मुकाबला जीती टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- IND U19 vs BAN U19: टॉस के समय दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ, अब बांग्लादेश बोर्ड ने दी सफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।