AFG vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर किया गया नजरअंदाज, कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में किया केवल एक बदलाव
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी
HighLights
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं दिया मौका
भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में जैसे ही प्लेइंग 11 की घोषणा की, तो कई क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया। श्रेयस अय्यर ने बताया कि भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया।
बता दें कि अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने अरुण जेटली स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। जदरान ने कहा कि गुलबदीन नईब और नूर अहमद की जगह नूर उल रहमान और अब्दुल्लाह अहमदजई को शामिल किया गया है।
भारत ने किया एक बदलाव
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'आत्मसंतुष्टि की कोई जगह नहीं है। हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम खतरनाक खेलेंगे। हमारी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया। अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को जगह दी गई है।'
वैभव हाथ मलते रह गए
बता दें कि श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कहा था कि आखिरी मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाएंगे, जिससे मजबूत संकेत मिले थे कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। भारत ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ खेलने का फैसला किया।
वैभव सूर्यवंशी ने भारत की पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में 151 रन बनाए थे। भारत ने जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया था। तब उम्मीद जागी थी कि वैभव को लगातार मौके मिलेंगे, लेकिन टीम प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया।
तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd T20I Live Score: अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, वैभव को फिर नहीं मिला मौका
यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई नाइंसाफी', भारतीय कोच गौतम गंभीर पर भड़के पूर्व चयनकर्ता
