विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG 3rd T20I Live Score: अभिषेक-संजू की तूफानी शुरुआत के बाद अफगानिस्तान ने भारत की पारी पर लगाई ब्रेक, किशन भी आउट

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 09:02 PM (IST)

India vs Afghanistan 3rd T20 Live Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan 3rd T20I Live Score Update: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। भारत ने सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया था और ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें तीसरे मैच में भी मौका नहीं दिया गया।

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में केवल एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया है। ठाकुर हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में आए हैं।