'वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई नाइंसाफी', भारतीय कोच गौतम गंभीर पर भड़के पूर्व चयनकर्ता
भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा है। पूर्व ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व चयनकर्ता कृष श्रीकांत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में नहीं शामिल करने के फैसले पर सवाल किया। श्रीकांत का मानना है कि युवा बल्लेबाज के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया।
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी पर संजू सैमसन को तरजीह दी। वैभव बेंच गर्म करते हुए नजर आए। 15 साल के वैभव ने भारत की पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के ओपनर ने 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए थे।
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में भी उम्दा प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित की। बहरहाल, श्रीकांत ने वैभव के बाहर बैठने पर हैरानी जताई और खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने भी यही सवाल किया।
श्रीकांत ने क्या कहा
'अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में चूकि वैभव सूर्यवंशी नहीं खेले तो हमने फिल्म देखना शुरू कर दी। मेरी पत्नी चिल्लाई कि सूर्यवंशी नहीं खेल रहा और बहस करने लगी कि पिछली सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को नहीं खिलाया।'
उन्होंने आगे कहा, 'आप वैभव सूर्यवंशी के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहे हैं। अब अगर वो अगला मैच खेलता है तो उसके मन में यह सोच रहेगी कि अगर प्रदर्शन नहीं किया तो अगले मैच में फिर ड्रॉप कर दिए जाएंगे।'
विश्वास करने की जरुरत
भारत के पूर्व कप्तान कृष श्रीकांत का मानना है कि टीम प्रबंधन को सूर्यवंशी में ज्यादा विश्वास जताने की जरुरत है। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि टॉप ऑर्डर में ज्यादा बदलाव टीम के लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि खिलाड़ी अपनी जगह को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
