विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका! भारत सीरीज जीतने के लिए प्‍लेइंग-11 में कर सकता है दो बदलाव

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:39 PM (IST)

India vs Afghanistan 2nd T20I Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन

वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। सैमसन का पिछले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी वजह से उनको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू का बल्ला नहीं चला और वे 10 रन बनाकर आउट हो गए।

सैमसन की जगह पर खतरा सिर्फ उनकी खराब फॉर्म की वजह से नहीं मंडरा रहा है बल्कि उनके लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खतरा बने हुए हैं। सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज थे लेकिन उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ बाहर कर दिया गया। ऐसे में सैमसन दबाव में भी हैं कि उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं।

संजू सैमसन हो सकते हैं बाहर

सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 10 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2026 के बाद से टीम इंडिया के लिए पांच मैच खेले हैं, जिसमें से एक में भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने आयरलैंड दौरे पर दो मैचों में 5 और जीरो रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर उनका स्कोर दो मैचों में 1 और 27 रन रहा है। वे पांच मैचों में सिर्फ दो बार दहाई के आंकड़े को पार कर सके हैं।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

दूसरी तरफ सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। भारत को अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान जाना है। वहां पर टीम इंडिया के लिए हर मैच नॉकआउट होंगे क्योंकि मेन इन ब्ल्यू को सीधे क्वार्टरफाइनल में खेलना है। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल होगा। ऐसे में टीम इंडिया किसी ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे खिलाड़ी के साथ नहीं जाना चाहेगी।

वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि विश्नोई को मिल सकता है मौका

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह रवि विश्नोई को मौका मिल सकता है। चक्रवर्ती जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने वापसी की लेकिन एक मैच खेलने के बाद वे दोबारा से चोटिल हो गए हैं और पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि विश्नोई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तानी क्रिकेटर Mohammad Rizwan ने साइबर क्राइम एजेंसी द्वारा पूछताछ पर तोड़ी चुप्‍पी, कहा - बस इंतजार है...

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Live Streaming: भारत-अफगानिस्तान दूसरे T20I मैच को फ्री में कैसे देखें लाइव? यहां पाएं पूरी डिटेल्स