विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर Mohammad Rizwan ने साइबर क्राइम एजेंसी द्वारा पूछताछ पर तोड़ी चुप्‍पी, कहा - बस इंतजार है...

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:03 PM (IST)

पाकिस्‍तान के विकेटकीपर बल्‍लेबाज मोहम्मद रिजवान ने राष्‍ट्रीय साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा की जा रही जांच पर चुप्‍पी तोड़ी ...और पढ़ें

मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के विकेटकीपर बल्‍लेबाज मोहम्‍मद रिजवान ने राष्‍ट्रीय साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA)द्वारा की जा रही जांच पर आखिरकार चुप्‍पी तोड़ी है। रिजवान ने कहा कि वो जांच खत्‍म होने का इंतजार कर रहे हैं।

34 साल के रिजवान ने संकेत दिए कि एक बार कार्रवाई पूरी हो जाए तो फिर वो मीडिया को अच्‍छी तरह संबोधित करेंगे। समा डॉट टीवी के मुताबिक रिजवान और इमाम उल हक के खिलाफ जो जांच चल रही है, वो कथित आरोपों के आधार पर हो रही है।

इंग्‍लैंड दौरे पर रिजवान और हक पर पाकिस्‍तान के ड्रेसिंग रूम की बातें और टीम के संबंधित मामलों को लीक करने का कथित आरोप लगा। रिजवान और इमाम उन सात खिलाड़‍ियों में शामिल हैं, जिन्‍हें पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्‍ट की हार के बाद घर भेज दिया था। रिजवान का प्रदर्शन शुरुआती दो टेस्‍ट में अच्‍छा नहीं रहा था। उन्‍होंने चार पारियों में 61 रन बनाए थे।

दोनों खिलाड़‍ियों के मोबाइल जब्‍त

एजेंसी ने दोनों खिलाड़‍ियों के मोबाइल फोन डाटा की भी जांच की। रिजवान और इमाम लाहौर में एनसीसीआईए में शामिल हुए, जहां इंग्‍लैंड दौरे के चिंताजनक मामलों और कथित रूप से ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने के संबंध में दो घंटे पूछताछ हुई।

रिजवान ने समा डॉट टीवी से कहा, 'मैं जांच में पूरी सहायता कर रहा हूं। मैं जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा हूं।' याद दिला दें कि जियो न्‍यूज की रिपोर्ट में कहा गया कि एजेंसी दोनों खिलाड़‍ियों के आर्थिक लेन-देन की समीक्षा कर रही है और संभावित गलती की तलाश में जुटी है।

पाकिस्‍तान ने झेला क्‍लीन स्‍वीप

बहरहाल, पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्‍लैंड दौरा बेहद निराशाजनक रहा। पाकिस्‍तान को इंग्‍लैंड के हाथों तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 0-3 का क्‍लीन स्‍वीप झेलना पड़ा। पाकिस्‍तान को हेडिंग्‍ले में खेले गए पहले टेस्‍ट में 103 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इसके बाद लॉर्ड्स में 194 रन और एजबेस्‍टन में आठ विकेट की पराजय झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- फिक्सिंग के साए में पाकिस्तान क्रिकेट! मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को साइबर क्राइम एजेंसी ने किया तलब

यह भी पढ़ें- 'मुझसे पूछा भी नहीं', सात खिलाड़ियों को बाहर करने पर कप्तान बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी; PCB को ठहराया कसूरवार