IND vs AFG Live Streaming: भारत-अफगानिस्तान दूसरे T20I मैच को फ्री में कैसे देखें लाइव? यहां पाएं पूरी डिटेल्स
IND vs AFG 2nd T20 Live Streaming Details: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच मंगलवार को खेला जाना ...और पढ़ें

IND vs AFG Live Streaming: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच को लाइव कैसे देखें?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan Live Streaming: अभिषेक शर्मा की तूफानी 82 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में जीत हासिल की। इसके बाद अब दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली दो सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत मिली और अब अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश होगी। पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जलवा दिखाया और अब दूसरे मैच में भी उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि दूसरे टी20 मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।
पहले टी20 में भारत की जीत
रविवार को खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट केनुकसान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत ने इस लक्ष्य को 13.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने कमाल की बैटिंग की और 32 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और उतने ही छक्के लगाए। उनके अलावा ईशान किशन ने भी 32 गेंदों पर 42 रनों की अहम पारी खेली।
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20I मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।
टीवी पर कैसे देख सकते हैं लाइव?
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक यहां से मुकाबले का पूरा आनंद ले सकते हैं।
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs AFG Live Streaming) फैनकोड के एप पर की जाएगी। मोबाइल पर फैनकोड के एप के जरिए मुकाबले का लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दैनिक जागरण के एप और वेबसाइट पर भी आप मैच के लाइव स्कोर को देख सकते हैं।
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच को फ्री में कैसे देखें?
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 मैच का आनंद आप फ्री में भी ले सकते हैं। दरअसल, दूसरे टी20 मैच को अगर आप मुफ्त में देखना चाहते हैं, इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। आप वहां से मैच को लाइव देख सकते हैं।
