विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WTC में पाकिस्तान के हो जाएंगे 0 अंक! आईसीसी ने काटे 11 प्वाइंट्स, फाइनल का सपना टूटा

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:21 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पाकिस्तान को आईसीसी ने झटका दिया है।

पाकिस्तान को मिली हार

पाकिस्तान को मिली हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड दौरे पर बुरी फजीहत हुई थी। टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान को हार तो चुभी ही, लेकिन जिस बुरी तरह से टीम हारी उसने मिट्टी पलीत कर दी। अब आईसीसी ने भी उसे झटका दे दिया है। ये झटका पाकिस्तान के लिए महंगा साबित हो सकता है और इसका नुकसान उसे डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में उठाना पड़ा सकता है।

आईसीसी ने पाकिस्तान के 11 अंक काटे हैं। इसका कारण तीसरे मैच में पाकिस्तानी टीम की धीमी ओवर गति है। पाकिस्तानी टीम तय समय से 11 ओवर पीछे थे। नियम के मुताबिक, टीम तय समय से जितने ओवर पीछे चलती है उतने ही अंक उसके काटे जाते हैं। पाकिस्तान 11 ओवर पीछे थी तो उसके 11 अंक कटे।

हो गया भारी नुकसान

इन 11 अंकों के कटने से पाकिस्तान की डब्ल्यूटीसी फाइनल में जाने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। अब खतरा मंडरा रहा है कि कहीं पाकिस्तान के अंक 0 न हो जाएं। इस कटौती के बाद पाकिस्तान नीचे खिसकर सबसे निचले पायदान नौवें नंबर पर आ गई है। उसके पांच अंक हैं और अंक प्रतिशत 4.63 है। उसे आगे भी और मैच खेलने हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान के इसी तरह अंक कटते रहे तो उसके अंक शून्य भी हो सकते हैं।

जुर्माना भी लगा

पाकिस्तान के अंक तो कटे ही हैं साथ ही उस पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगा है। ये आईसीसी के नियमों के तहत सबसे ज्यादा पेनल्टी है। मैच रेफरी रंजन मदुगले ने टीम पर ये पेनल्टी लगाई है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को इसका दोषी माना गया। उन्होंने अपनी गलती कबूल की है और सजा मंजूर कर ली है। इसी कारण कोई आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान के विलेन क्यों है मोहसिन नकवी? जानिए पीसीबी के मुखिया की असली करतूतें

यह भी पढ़ें- 'हाथ मिलाया, बात की... पर ट्रॉफी नहीं ली!' मोहसिन नकवी और बीसीसीआई सचिव की मुलाकात का सच आया सामने