SRH vs LSG Live Streaming: सनडे होगा फन-डे, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें हैदराबाद-लखनऊ की टक्कर
रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।
-1775299870863_m.webp)
लखनऊ की नजर जीत पर।
HighLights
रविवार को खेले जाएंगे 2 मुकाबले
दिन में हैदराबाद का सामना लखनऊ से
लखनऊ को पहली जीत की तलाश
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच डबल होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों का सनडे फन-डे होगा। इस दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।
हैदराबाद ने 19वें सीजन में खेले 2 मैच में 1 ही जीता है। हैदराबाद ने हार के साथ 19वें सीजन की शुरुआत की थी। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। हालांकि, पिछले मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से हराया।
दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली। ऐसे में अब लखनऊ की नजर भी जीत का खाता खेलने पर है। आएइ जानते हैं कि लखनऊ और हैदराबाद का मुकाबला कहां खेला जाएगा? साथ ही आप इसे टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल (SRH vs LSG Live Streaming)
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 10वां मुकाबला कब खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 10वां मुकाबला रविवार, 5 अप्रैल को खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 10वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 10वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 10वां मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 10वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 3 बजे हो जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 10वें मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 10वें मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 10वें मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 10वें मुकाबले को मोबाइल पर जियो-हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर पढ़ सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट,हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ट्रेविस हेड, साकिब हुसैन, ब्रायडन कार्स, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, नमन तिवारी, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर।
