'लूजर और जोकर... इसे बैन करो', LSG के मालिक Sanjiv Goenka पर भड़के ललित मोदी; पंत का किया सपोर्ट
Lalit Modi blasts on Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ...और पढ़ें

LSG के मालिक Sanjiv Goenka पर भड़के ललित मोदी
HighLights
LSG के मालिक संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी
ललित मोदी ने संजीव गोयनका को बताया लूजर और जोकर
मैं चेयरमैन होता तो तुरंत कर देता बैन- ललित मोदी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर से बात करना काफी चर्चा में है।
संजीव-पंत की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस 2024 में केएल राहुल वाले विवाद से जोड़ रहे हैं, जब लखनऊ के मालिक ने टीम की हार के बाद बीच मैदान उन पर भड़ास निकाली थी। सोशल मीडिया पर उस दौरान संजीव गोयनका अपने व्यवहार के लिए काफी ट्रोल हुए थे, लेकिन अब पंत संग उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद एक बार फिर वो विवादों के घेरे में आ गए हैं।
LSG के मालिक Sanjiv Goenka पर भड़के ललित मोदी
दरअसल, पंत और संजीव गोयनका की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें मैच के बाद पंत आते हैं और मालिक संजीव गोयनका से गले मिलते हैं। कोच जस्टिन लैंगर के चेहरे पर भी मुस्कान होती है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हर चीज जो आप देखते हैं वो सच नहीं होती। ये अनफिल्टर्ड पोस्ट मैच वाइब्स हैं, जहां कैमरा कट नहीं करते।
इसके बावजदू सोशल मीडिया पर यूजर्स लखनऊ सुपर जायंट्स की सफाई पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। वहीं, संजीव गोयनका के पंत संग बर्ताव पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,
मैंने आपको कहा था कि संजीव गोयनका जो लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक है, वो एक लूजर और जोकर है। मैं उनके व्यवहार से वाकई शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। मैंने आईपीएल को फैंस और खिलाड़ियों के लिए बनाया था, न कि इसलिए कि हर साल इस तरह की चीजें होती रहें। अगर मैं आज भी चेयरमैन और कमिश्नर होता, तो मैंने उन पर तुरंत बैनलगा दिया होता और उनसे उनकी टीम की मालिकाना हक हमेशा के लिए छीन लिया होता। वह पूरी तरह से एक अहंकारी जोकर हैं। फ्रेंचाइजी समझौते में ठीक इसी तरह की हरकतों के लिए एक नियम मौजूद है। बीसीसीआई इसे लागू करें और खेल की गरिमा को सबसे ऊपर रखे। सत्ता में बैठे लोगों को चापलूसी करना ऐसा रास्ता नहीं होना चाहिए, जिससे उन्हें बचने का मौका मिल जाए। फैंस और खिलाड़ी, दोनों उनके इस बर्ताव को हमेशा याद रखेंगे।
ललित मोदी
I told you this guy @DrSanjivGoenka owner of @LucknowIPL is a complete looser and joker of the highest order - i am seriously embarrassed with his behaviour. I created the @IPL for fans and players alike. Not for this to happen every time every year. If I was still Chairman and… https://t.co/5mHzg8RAY1
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 2, 2026
गोयनका को बताया जहरीला
गोयनका के पोस्ट पर टैग करते हुए ललित मोदी ने लिखा,
I agree on one thing I agree with ONE STATEMENT YOU BOLDLY MAKE - The last sentence. You materially and consistently and concisely bring @IPL into disrepute. You will be banned. For your sake resign. And stay out of the stadium. As you are poison to the game it’s integrity and… https://t.co/HuK7bfpTO4
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 2, 2026
मैं एक बात से सहमत हूं और वो है आपका आखिरी वाक्य। आप लगातार स्पष्ट रूप से और संक्षेप में आईपीएल की छवि खराब कर रहे हैं। आप पर बैन लगाया जाना चाहिए और अपनी भलाई के लिए इस्तीफा दे दीजिए और स्टेडियम से दूर रहिए। आप खेल, इसकी गरिमा, इसके परिवेश, इसके फैंस और सबसे जरूरी खिलाड़ियों के लिए जहर हैं। आप जहरीले हैं। आप अपनी फैक्ट्रियों में रहिए। आप मेरे जीजाजी हैं, लेकिन खेल पहले आता है आप नहीं।
