विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-A vs NEP: वैभव-अभिषेक हुए फेल, फिर संकटमोचक बनकर उभरे कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र; जमाया शानदार शतक

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2026 08:06 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और आयुष बडोनी के आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। इसके बाद तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक जमाया।

तिलक-कुशाग्र का शतक (फोटो-BCCI)

तिलक-कुशाग्र का शतक (फोटो-BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान तिलक वर्मा और युवा कुमार कुशाग्र शुक्रवार को एसीसी मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में इंडिया ए के संकटमोचक बनकर उभरे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा और आयुष बडोनी सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद तिलक और कुशाग्र ने मोर्चा संभाला।

भारत ने सिर्फ 42 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा सिर्फ 9, आयुष बडोनी (2) और वैभव सूर्यवंशी महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक-कुशाग्र की जोड़ी ने भारत को संकट से उबारा और शानदार शतक लगाया।

तिलक-कुशाग्र का शतक

भारत ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे, जिसकी वजह से तिलक और कुशाग्र काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने समय लेकर क्रीज पर पहले आंख जमाई। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने नेपाल के गेंदबाजों के क्लास ली।

कुशाग्र ने सिर्फ 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 102 गेंदों में 117 रन बनाए। कुशाग्र ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं कप्तान तिलक ने 113 गेंदों में 107 रन की पारी खेली। तिलक ने अपनी पारी में छह चौके और चार चौके लगाए।

तिलक और कुशाग्र के बीच रिकॉर्ड 206 रनों की साझेदारी हुई। दोनों की इस साझेदारी की मदद से भारत ने नेपाल के सामने विशालकाय लक्ष्य रखा।

शेडगे की उपयोगी पारी

तिलक के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने एक छोर से विकेट गंवाने शुरू कर दिए। मगर सूर्यांश शेडने ने दूसरा छोर संभाला और नेपाल के गेंदबाजों की पिटाई की।

शेडगे ने सिर्फ 14 गेंदों में 36 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और एक चौका लगाया। आखिरी में शेडगे की विस्फोटक पारी की वजह से भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। नेपाल को ये मैच जीतने के लिए 333 रन बनाने हैं। हालांकि, ये उनके लिए आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- IND A vs Nepal Live Score: तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने जमाया शतक, भारत ने नेपाल के सामने रखा विशालकाय लक्ष्य

यह भी पढ़ें- सैंडपेपरगेट का भूत भारत दौरे पर भी पैट कमिंस को करेगा परेशान, मैथ्यू हेडन ने की ऑस्ट्रेलिया को डराने वाली भविष्यवाणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।