विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 4th T20 Playing-11: लगातार जीत के बावजूद अय्यर बदलेंगे टीम, वैभव सूर्यवंशी जाएंगे बाहर; विकेटकीपर की होगी एंट्री

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:28 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में होगा। इस दौरान भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर सकती है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11

भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है। इसके बावजूद, शुक्रवार को ऑकलैंड में होने वाले मुकाबले के लिए श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने पिछले मैच में ताबड़तोड़ 45 रनों की पारी खेली। उन्हें बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हो सकता है। हालांकि, ईशान अगर मैच से पहले तक फिट नहीं हो पाते हैं तो, सूर्यवंशी टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं।

भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव

भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब उसकी नजर न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने पर है। ईशान चोटिल होने की वजह से पिछले दो मैचों में प्लेइंग-11 से बाहर रहे हैं।

ऐसे में अगर वो चौथे मैच से पहले फिट हो जाते हैं, तो उनकी सीधे प्लेइंग-11 में एंट्री हो जाएगी, जिसकी वजह से वैभव को बाहर जाना पड़ सकता है।

ईशान के टीम में आते ही, सलामी जोड़ी बदल जाएगी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक बार फिर ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं ईशान नंबर-तीन पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।

इसके बाद श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा बल्लेबाजी क्रम संभालेंगे। ऑलराउंडर की भूमिका अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर ही निभाएंगे। तेज गेंदबाजी की कमान प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी।

चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला अपना पूरा कोचिंग स्टाफ, मलिंगा सहित अचानक तीन दिग्गजों को किया बाहर

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: 40 हजार फैंस के सामने भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानिए फ्री में कब और कैसे देखें मैच