विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश रेड्डी को लगी चोट तो खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, सेलेक्टर्स ने दिया ईनाम; श्रेयस अय्यर का है दोस्त

Published: Tue, 23 Jun 2026 02:49 PM (IST)

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड में खेली जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण टी20 टीम से हुए बाहर

  2. बीसीसीआई ने किया रेड्डी के रिप्लेसमेंट का एलान 

  3. 26 जून से शुरू हो रहा है भारत का इंग्लैंड दौरा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते टी20 टीम से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने अब उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है।

अजीत अगरकर की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने नीतीश रेड्डी की जगह पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सूर्यांश शेड्गे को टीम में चुना है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

लगातार अच्छे प्रदर्शन का मिला ईनाम

सूर्यांश ने लगातार अपने खेल से प्रभावित किया है। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और कई बार टीम के लिए उपयोगी योगदान दे चुके हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अब भारत की टी20 टीम के कप्तान भी हैं। आईपीएल के अलावा सूर्यांश ने हाल ही में खत्म हुई ट्राई सीरीज में इंडिया-ए से खेलते हुए प्रभावित किया था। पांच मैचों में उनके बल्ले से 147 रन निकले थे।

घरेलू क्रिकेट में सूर्यांश मुंबई के लिए खेलते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2024-25 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था और यहीं से वह चमके थे।

अफगानिस्तान सीरीज में लगी चोट

नीतीश को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में चोट लगी है। वह क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए हैं। नीतीश को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक उनके वनडे सीरीज से बाहर होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। संभवतः उम्मीद है कि वह इस सीरीज तक फिट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का एलान किया, हैरी ब्रूक होंगे कप्तान; इस 'खूंखार' ऑलराउंडर को पहली बार मौका

यह भी पढ़ें- विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से हुए फिट, वनडे सीरीज में अंग्रेजों के खिलाफ मचाएंगे 'गदर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।