विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से हुए फिट, वनडे सीरीज में अंग्रेजों के खिलाफ मचाएंगे 'गदर'

By Abhishek TripathiEdited By: Praveen Kumar Mishra
Published: Mon, 22 Jun 2026 09:14 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है। वे ...और पढ़ें

विराट कोहली

विराट कोहली

HighLights

  1. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज

  2. विराट कोहली को फिट घोषित किया गया

  3. 14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज

अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में हैमिस्ट्रिंग चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। उनके इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को लेकर संशय था।

अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लिश टीम के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है। इससे पहले रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया था। उस टीम में विराट कोहली को शामिल किया गया था लेकिन उनका चयन फिटनेस के आधार पर किया गया था। अब दिग्गज बल्लेबाज को फिट घोषित कर दिया गया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे और खेलते हुए दिखाई देंगे।

विराट कोहली वनडे सीरीज के लिए हुए फिट

आईपीएल 2026 के फाइनल में कोहली को हैमिस्ट्रिंग समस्या से जूझना पड़ा था। इसके बाद वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उनके इंग्लैंड में खेलने पर संशय था। हालांकि, अब बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की तरफ से फिट घोषित कर दिया गया है। विराट पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सीओई की तरफ से जल्द ही उनके फिट होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी जाएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा। पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा।

  • पहला वनडे - 14 जुलाई, बर्मिंघम
  • दूसरा वनडे - 16 जुलाई, कार्डिफ
  • तीसरा वनडे - 19 जुलाई, लॉर्ड्स

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड स्क्वाड का एलान, नया कप्तान बनाया और 3 नए प्लेयर्स को दी टीम में एंट्री

यह भी पढ़ें- लॉर्ड्स के जिस मैदान पर भारत ने जीता था पहला वर्ल्ड कप, वहां कभी उगाई गई थीं सब्जियां; दो बार बदला गया स्टेडियम का ठिकाना