IND A vs AUS A: जहां थम गए तूफानी बल्लेबाज वहां खड़े हुए सूर्यांश शेड्गे, टीम इंडिया को मुसीबत से निकाला बाहर
इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच तीसरे वनडे में भारतीय शीर्ष क्रम विफल रहा। सूर्यांश शेड्गे के शानदार अर्धशतक (66 रन) ...और पढ़ें

सूर्यांश शेड्गे ने जमाया अर्धशतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका और इसी कारण एक समय टीम पर सस्ते में ढेर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन फिर सूर्यांश शेड्गे ने विकेट पर पैर जमाए और टीम को मुसीबत से बाहर निकाला।
पुडुचेरी में खेले जा रहे इस मैच में सूर्यांश ने शानदार अर्धशतक जमाया और टीम को मुश्किल स्थिति में से बाहर निकाला। उनके अर्धशतक के दम पर इंडिया-ए ने 47.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 275 रन बनाए।
तूफानी बल्लेबाज हुए फेल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। प्रभसिमरन सिंह को लियाम स्कॉट ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। उनके बल्ले से 34 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 39 रन निकले। प्रियांश अपना अर्धशतक पूरा ही करने वाले थे कि एक गेंद पहले बेन ड्वारशुइस ने उन्हें आउट कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली।
उनसे पहले देवदत्त पडिक्कल दो रन बनाकर आउट हो गए थे। रजत पाटीदार भी तीन रन बनाकर आउट हुए। निशांत सिद्धू भी पांच रन ही बना सके। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने विकेट पर पैर जमाने की कोशिश की, लेकिन वह 33 रनों से आगे नहीं जा सके।
सू्र्यांश ने संभाली पारी
159 रनों पर ही अपने छह विकेट खो चुकी टीम इंडिया का यहां से 200 के पार जाना बेहद मुश्किल लग रहा था। फिर सूर्यांश और विप्रज निगम की साझेदारी ने भारत को राहत दी। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 250 के पास पहुंचा दिया। 244 के कुल स्कोर पर विप्रज निगम आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन बनाए।
263 के कुल स्कोर पर सूर्यांश की पारी का भी अंत हो गया। उन्होंने 60 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। अनुकूल रॉय 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के लिए फिर आई बुरी खबर, ये तेज गेंदबाज नहीं खेल पाएगा वनडे और टेस्ट सीरीज
यह भी पढ़ें- 'मेरी तरह है वैभव सूर्यवंशी', वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?
