विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी तरह है वैभव सूर्यवंशी', वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:27 AM (IST)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तुलना खुद से की है। सहवाग ने कहा ...और पढ़ें

वीरेंद्र सहवाग ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

वीरेंद्र सहवाग ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस समय एक से एक तूफानी बल्लेबाज हैं, लेकिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं वैभव सूर्यवंशी। इसका कारण उनका खेल तो है ही साथ ही उनकी उम्र है। महज 15 साल के इस बल्लेबाज ने कम उम्र में तूफान मचा रखा है। दुनिया उनकी मुरीद हो गई है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इसमें शामिल हैं। सहवाग ने तो वैभव की तुलना खुद से कर डाली है।

वैभव ने आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और फिर दुनिया को बताया कि वह कम उम्र में क्या कर सकते हैं। इसी कारण वह टीम इंडिया तक भी पहुंच गए। इंग्लैंड में उन्हें टी20 डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के चलते उनकी प्लेइंग-11 में जगह पक्की नहीं है, लेकिन वह लगातार टीम के साथ सफर करते हुए परिपक्व हो रहे हैं।

'मेरी तरह है वैभव'

सहवाग ने एक कार्यक्रम में कहा कि वैभव ठीक उनकी तरह ही सोचते हैं। दाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने कहा कि वह भी पहली गेंद से मारने के बारे में सोचते थे और वैभव भी ऐसा ही सोचते हैं। उन्होंने कहा, "सूर्यवंशी अपने प्राइम में हैं और उनकी सोच मेरे जैसी है कि पहली ही गेंद पर मारना है। अब बात यह है कि उन्हें मौका कब मिलता है और वह भारत के लिए कितने मैच खेलते हैं।"

प्रदर्शन रखता है मायने

सहवाग ने कहा कि एक बार जब खिलाड़ी आईपीएल या टीम इंडिया के लिए खेल लेता है तो फिर उसका प्रदर्शन मायने रखता है उम्र नहीं चाहे फिर विराट कोहली हों या वैभव। उन्होंने कहा, "अगर आप आयु वर्ग में खेल रहे हैं तो समझ में आता है। अगर अंडर-19 में खेल रहे हैं तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए, लेकिन एक बार जब आप आईपीएल और भारतीय टीम के लिए खेलते हैं तो फिर उम्र मायने नहीं रखती। 38-40 साल के विराट कोहली भी खेल रहे हैं और 15 साल के वैभव भी। यहां प्रदर्शन मायने रखता है।"

यह भी पढ़ें- भारत ने न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए T20I स्‍क्‍वाड का किया एलान, भुवनेश्‍वर कुमार की हुई वापसी

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को पहले T20I मैच से दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा हिंट