विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यकुमार यादव के साथ बहुत बुरा हो गया, अपील करने के बाद भी नहीं मिली मुंबई की टीम में जगह; सेलेक्टर्स ने इस वजह से किया बाहर

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:52 AM (IST)

भारत के टी20 कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली है। सूर्यकुमार ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को इसी साल अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें टीम से बाहर कर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है। अब सूर्यकुमार को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में भी जगह नहीं मिली है। सेलेक्टर्स ने उनकी अपील के बाद भी इस बल्लेबाज को टीम में नहीं चुना है।

मुंबई क्रिकेट संघ की सेलेक्शन कमेटी ने चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए टीम का एलान किया है। इस टीम में सूर्यकुमार को जगह नहीं मिली है। यह तब हुआ है जब सूर्यकुमार ने लेटर लिखकर सेलेक्टर्स को बताया था कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।

ये है वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार ने सेलेक्टर्स को लेटर लिख खेलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन फिर भी उन्हें चुना नहीं गया। एमसीए के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा है कि सूर्यकुमार ने लंबे समय से लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेला है और ऐसे में वह चाहते हैं कि सूर्यकुमार कुछ मैच लाल गेंद से खेल लय हासिल करें।

उन्होंने कहा, "वह जाहिर तौर पर बड़े खिलाड़ी हैं और मुंबई के लिए अपने आप को साबित कर चुके हैं। हम बस इतना चाहते हैं कि वह कुछ मैच लाल गेंद से खेलते हुए लय हासिल कर लें। उन्होंने पिछले 18 महीनों से लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेली है। इसलिए हम चाहते हैं कि वह कुछ मैच खेलें और फिर वह टीम में आ सकते हैं।"

शार्दुल ठाकुर बाहर, म्हात्रे कप्तान

इस टीम में सूर्यकुमार के अलावा एक और नाम है जो नहीं है और वो है शार्दुल ठाकुर का। ठाकुर इस समय उंगली की चोट से उबर रहे हैं। टीम की कप्तानी सिद्धेश लाड को सौंपी गई है जबकि अपनी कप्तानी में भारत को इसी साल की शुरुआत में अंडर-19 विश्व विजेता बनाने वाले आयुष म्हात्रे को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। यशस्वी जायसवाल को भी टीम में चुना गया है ताकि वह न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी कर सकें।

सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान दोनों को टीम में चुना गया है। टीम में शम्स मुलानी का भी नाम शामिल है। तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान को भी टीम में जगह मिली है।

मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तानी), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अनकोलकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिलवेस्टर डिसूजा, ओंकार तारमले।

यह भी पढ़ें- 'सूर्यकुमार यादव के साथ चैट्स सार्वजनिक नहीं किए', एक्‍ट्रेस ने भारतीय क्रिकेटर को लेकर किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- बाहर होने से लेकर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनने तक, सूर्यकुमार यादव ने सुनाया वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन का अनसुना किस्सा