'सूर्यकुमार यादव के साथ चैट्स सार्वजनिक नहीं किए', एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकेटर को लेकर किया बड़ा खुलासा
एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव के साथ अपनी पुरानी बातचीत और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने को लेकर कई दावे किए हैं।

खुशी मुखर्जी और सूर्यकुमार यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ अपनी पुरानी बातचीत और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने को लेकर कई दावे किए हैं।
सूर्या मैसेज करते थे
बिपिन सिंह के पॉडकास्ट में खुशी ने बताया कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनके बीच केवल दोस्तों जैसी सामान्य बातें होती थीं। यह ज्यादातर क्रिकेटर के गेम पर होती थीं।
इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट
खुशी ने आशंका जताई कि उनके और सूर्या के बीच हुई इस बातचीत का खुलासा होने के बाद ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया गया। इसके पीछे शायद क्रिकेटर की PR टीम का हाथ हो सकता है। खुशी ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, "मैंने कोई झूठ नहीं बोला था। मेरे पास आज भी उन चैट्स के सबूत हैं। मैंने उन्हें सार्वजनिक नहीं किया।"
आईपीएल में खेलते थे
खुशी ने बताया कि यह उस दौर की बात है जब सूर्यकुमार सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते थे और इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया था। अकाउंट डिलीट होने के बाद खुशी ने फैंस से जुड़े रहने और कमाई के लिए अपना खुद का एप लॉन्च कर दिया है।
प्लेयर गाना भेजते थे
पॉडकास्ट में खुशी ने खुलासा किया कि सूर्या के अलावा भी कई क्रिकेटर्स उनसे बातचीत करते थे। कुछ खिलाड़ी तो उन्हें गाने गाकर भी भेजते थे। हालांकि, खुशी ने साफ किया कि किसी भी खिलाड़ी ने कभी भी उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं की।
परिवार ने नाता तोड़ लिया
बातचीत में खुशी का दर्द भी छलक उठा। उन्होंने बताया कि बोल्ड अवतार की वजह से उनके परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया है। उनका भाई अब उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। इसके कारण वह अकेले रहने को मजबूर हैं।
सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर नजर
- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 जीता था।
- फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी।
- इसके बाद से स्काई ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
- सूर्या ने अपने करियर में अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
- इस दौरान 107 पारियों में उन्होंने 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं।
- 37 वनडे में उनके नाम 773 रन और 1 टेस्ट में 8 रन हैं।
