विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यकुमार यादव बने बॉलीवुड किंग शाह रुख खान के पड़ोसी, खरीदा लग्‍जरी घर- Video देख चौंधिया जाएंगी आंखें

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:31 PM (IST)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दुबई में लग्जरी घर खरीदा है। वे अब शाहरुख खान के पड़ोसी ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दुबई में एक लग्जरी घर खरीदा है। इसी के साथ ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन गए हैं। सूर्या ने दुबई में घर खरीदने की जानकारी खुद साझा की है। साथ ही में उन्होंने वहां की सुविधाओं की भी जमकर तारीफ की है। सूर्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी दिख रही हैं।

यादव वे ये घर डेन्यूब प्रॉपर्टीज से खरीदी है, जो शाहरुख खान से जुड़े एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के पास है। दुबई की सुविधाओं को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान ने खूब तारीफ की। यही नहीं उन्होंने वहां की सुरक्षा को भी घर खरीदने के पीछे का एक कारण बताया। गौरतलब हो कि सूर्या टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था लेकिन उसके बाद से उनका चयन टीम में नहीं हुआ।

सूर्यकुमार यादव ने दुबई में खरीदा घर

सूर्या के लग्जरी घर की कीमत सामने नहीं आई है लेकिन उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे और उनकी पत्नी देविशा डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं। भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान ने कहा, "मैं पहली बार 2014 में यहां आया था और फिर 2020 में भी आया। भारत के लोग दुबई की तरफ देख रहे हैं। यहां की लग्जरी और रहने का स्तर अलग है। मुंबई में जहां पर मैं रहता हूं, वहां भी बहुत सेफ्टी है। दुबई भी सुरक्षा के मामले में बहुत बेहतर है। यहां आने के बाद मुझे बहुत खुशी और आराम मिलता है।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की वहां की सुविधाओं की जमकर तारीफ की। सूर्या ने बताया कि जिस तरह की उन्हें वहां पर सुविधाएं मिली हैं, उसने उनका दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा, "40 से अधिक प्रीमियम सुविधाएं शानदार हैं। मेरा जिस चीज ने दिल जीता, वो है यहां का लॉन्गेविटी लाउंज। रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में इससे पहले ऐसा कुछ नहीं सुना गया।"

क्रिकेट से दूर हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए खुद को उपलब्ध बताया था लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया। चयनकर्ताओं ने सूर्या को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लेने की वजह से टीम में नहीं चुना।

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ मैं, क्रिकेट और मेरा परिवार', Prithvi Shaw का खुलासा; टीम इंडिया में वापसी के लिए बदल दिया जीने का तरीका

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल ने शुरू की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस में रखा कदम; लॉन्च किया अपना ब्रांड