विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup 2026 से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं, सूर्यकुमार यादव के साथ ही अभिषेक शर्मा भी हुए फेल

Published: Thu, 08 Jan 2026 04:24 PM (IST)

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के ग्रुप सी में आज पंजाब में मुंबई को 1 रन से हराया। इस मुकाबले ...और पढ़ें

सूर्या की फॉर्म में वापसी जरूरी।

सूर्या की फॉर्म में वापसी जरूरी।

HighLights

  1. 7 फरवरी से शुरू हो रहा विश्‍व कप 

  2. 8 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

  3. खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार 

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टी20 विश्‍व कप 2026 का काउंट डाउन जारी है। भारतीय टीम खिताब का बचाव करने के लिए कमर कस रही है। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्‍व कप का आगाज होगा। इससे पहले भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी। अभी भारतीय प्‍लेयर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आ रहे हैं।

पंजाब ने जीता मुकाबला

  • विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के ग्रुप सी में आज पंजाब में मुंबई को 1 रन से हराया।
  • इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा फेल रहे।
  • पंजाब के कप्‍तान अभिषेक ने 2 चौकों की मदद से 10 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली।
  • वहीं मुंबई के बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए।
  • इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके लगाए। स्‍काई लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
  • उन्‍होंने 1 साल से ज्‍यादा समय से टी20 इंटरनेशनल में कोई अर्धशतक नहीं लगाया है।
  • विश्‍व कप से पहले सूर्या का फॉर्म में आना भारत के लिए जरूरी है।

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो पंजाब ने 45.1 में सभी 10 विकेट खोकर 216 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह ने अर्धशतक लगाया। अनमोल ने 75 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 1 सिक्‍स लगाया। वहीं रमनदीप ने 74 गेंदों का सामना किया और 72 रनों का योगदान दिया। जवाब में मुंबई की पूरी टीम 26.2 ओवर में 215 रन पर सिमट गई।

मुंबई की ओर से सरफराज खान ने तूफानी पारी खेली। उन्‍होंने 310 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 20 गेंदों पर 62 रन जड़ दिए। इस दौरान सरफराज ने 7 चौके और 5 छक्‍के भी लगाए। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया। शिवम दुबे ने 6 गेंदों पर 12 और हार्दिक तोमर ने 15 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- India cricket schedule 2026: 11 जनवरी से एक्‍शन में होंगे रोहित-विराट; अगले साल 5 टेस्‍ट, 18 वनडे और इतने टी20I खेलेगा भारत

यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI Series: स्‍क्वॉड, वेन्‍यू से लेकर शेड्यूल-लाइव स्‍ट्रीमिंग तक, पाएं न्‍यूजीलैंड सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी