स्पोर्ट्स फैंस के लिए आज है सुपर संडे, क्रिकेट से लेकर टेनिस तक में लगेगा रोमांच का तड़का
स्पोर्ट्स फैंस के लिए आज रविवार का दिन रोमांच से भरा रहने वाला है क्योंकि आज खेल की दुनिया में काफी कुछ होगा। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं।

फैंस मनाएंगे सुपर संडे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए आज का दिन किसी रोमांचक त्योहार से कम नहीं रहने वाला है जहां उसे एक साथ कई रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। फिर चाहे क्रिकेट का मैदान हो या टेनिस का कोर्ट या फुटबॉल की फील्ड, सभी जगह आज ऐसी रोमांचक और खिताबी टक्कर होने जा रही हैं जिन्हें मिस करना कोई भी स्पोर्ट्स फैन नहीं चाहेगा।
आज फैंस को क्रिकेट में दो शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। वहीं टेनिस में भी बड़ा मैच देर रात होगा। फुटबॉल में इंग्लिश प्रीमियर लीग में दो ऐसी टीमों के बीच मैच होना है जिनका बोलबाला पूरे विश्व में है।
क्रिकेट में रोमांच
आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। ये सीरीज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेली जाएगी। तीनों मैच इसी स्टेडियम में होंगे। आज शाम 7:30 बजे पहला मैच शुरू होगा जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ये मैच पुरुष टीमों के बीच होगा। फैनकोड पर भी ये मैच देखा जा सकता है।
वहीं भारत की महिला क्रिकेट टीम आज ही के दिन देर शाम को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के फाइनल में मौजूदा विजेता श्रीलंका से टकराएगी। ये मैच आठ बजे शुरू होगा। फैंस इस मैच का लुत्फ सोनी नेटवर्क के चैनलों और सोनी लिव एप पर उठा सकते हैं।
यूएस ओपन फाइनल
वहीं टेनिस कोर्ट पर भी एक नई शुरुआत होने की उम्मीद है। साल के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के मेंस सिंगल्स के फाइनल में आज जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा। ज्वेरेव साल 2020 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। वहीं शेल्टन का ये पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल है। भारत में ये मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं जियोहॉटस्टार एप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। मैच देर रात 11:30 बजे शुरू होगा।
फुटबॉल में भी दिखेगा रोमांच
फुटबॉल फैंस के लिए भी आज का दिन काफी खास है क्योंकि इंग्लिश प्रीमियर लीग में आज मैनचेस्टर डर्बी का मैच है। यानी मैनचेस्टर युनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी की टीमें आज टकराएंगी। ये मैच रात के नौ बजे होगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार पर मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है।
हॉकी में भी होगा धमाल
वहीं हॉकी के मैदान पर भी भारतीय टीम जंग लड़ेगी। जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में आज महिला महिला टीम का सामना चीन से होगा। ये मैच दो बजे शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: दिल्ली की पिच पर बल्लेबाज मचाएंगे बवाल या गेंदबाज काटेंगे गदर?
यह भी पढ़ें- जागरण पर देखिए IND vs AFG के बीच T20I सीरीज का लाइव एक्शन, फैनकोड लेकर आया एक से बढ़कर एक मजेदार प्लान्स
