IND vs AFG: दिल्ली की पिच पर बल्लेबाज मचाएंगे बवाल या गेंदबाज काटेंगे गदर?
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। ये मैच अरुण ...और पढ़ें
-1789280713432_m.webp)
भारत के सामने अफगानिस्तान की चुनौती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी2- सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। इस सीरीज के सभी मैच यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। दिल्ली में जब भी मैच होता है तो सभी की नजरें यहां कि पिच पर रहती हैं। इस बार भी यही हाल है। दोनों टीमें पिच को देखने के बाद ही अपनी प्लेइंग-11 का फैसला करती हैं।
यूं तो भारत में पिचें हमेशा से स्पिनरों की मददगार मानी जाती है और यही कारण है कि अफगानिस्तान ने टीम में स्पिनरों को तरजीह दी है। उसके पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे स्पिनर हैं।
कैसी है पिच?
दिल्ली की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। यहां बाउंस भी अच्छा मिलता है और स्पीड भी, लेकिन कई बार ये पिच धीमी भी खेलती है। हालांकि, बीते कुछ मैचों में ऐसा देखने को नहीं मिला है। अगर ताजा हाल की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी और बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी। हाल ही में इसी स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के मैच खेले गए थे जहां बल्लेबाजों का बोलबाला था। इसी को देखते हुए इस सीरीज में भी बल्लेबाजों का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
छोटा है मैदान
वैसा भी ये स्टेडियम छोटा है जिसके कारण बाउंड्री बटोरना आसान रहता है। भारत और अफगानिस्तान, दोनों के पास टी20 के लिहाज से तूफानी बल्लेबाज हैं। हो सकता है कि वक्त के साथ पिच धीमी हो और स्पिन को मदद मिले तो इसके लिए भी दोनों टीमों के पास पर्याप्त विकल्प हैं। भारत के पास वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनर हैं। वहीं अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी पार्ट टाइम गेंदबाजी कर सकते हैं।
